{"_id":"5cf969e7bdec22071f56d9be","slug":"155984944119-charkhidadri-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से घुमने निकले श्रमिक को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
चरखी दादरी। घर से घूमने के लिए निकले एक प्रवासी श्रमिक को बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। नारनौल के सिंहान रोड पर हादसे में घायल की वीरवार सुबह पीजीआई ले जाते समय चरखी दादरी के समीप मौत हो गई। नारनौल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में कराया। पुलिस ने मृतक के जीजा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मूल रूप से मध्य-प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव चांदनी का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से परिवार सहित नारनौल में ही रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस बयान में मृतक के जीजा भोला ने बताया कि उसका साला ओमप्रकाश (30) वीरवार सुबह करीब छह बजे एक राहगीर को घायल अवस्था में मिला। उक्त राहगीर ने फोन कर मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नारनौल सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घायल के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय चरखी दादरी के समीप उसकी मौत हो गई और परिजन शव को लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद नारनौल पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक के जीजा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।