{"_id":"5cf969ddbdec22077f3aeed6","slug":"15598494311-charkhidadri-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तोल और चाकू के बल पर महिलाओं से जेवरात छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बौंदकलां। गांव सांकरोड़ के खेतों में लकड़ी एकत्रित करने गई रिश्ते में जेठानी और देवरानी से तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल और चाकू के बल पर दिन दहाड़े सोने के जेवर छीन लिए। तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव सांकरोड निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पांच मई को सुबह वह अपनी जेठानी मूर्ति के साथ सांकरोड़- खरक रोड पर फूलपुरा माइनर के समीप से लकड़ी लेने गई थी। सुबह के करीब साढ़े नौ बजे वे दोनो लकड़ियां एकत्रित करने के बाद गट्ठा के रूप में बांध रही थीं। इसी बीच तीन लड़के उनके पास आए। उन्होंने शिव मंदिर जाने का रास्ता पूछा। इसी बीच एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकाला जबकि दूसरे लड़के के हाथ में चाकू था। तीसरा युवक भी उनके साथ खड़ा था। इन युवकों ने देवरानी- जेठानी से अपने कानों के बॉली निकालने को कहा। महिलाओं ने भय के मारे अपने कानों की बालियां निकाल बदमाशों को सौंप दी। बदमाशों ने चाकू से एक महिला के गले की ताबीज भी काट दी। युवकों ने बाइक सड़क पर खड़ी कर रखी थी। तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सांकरोड़ की ओर भाग गए। पुलिस ने सुनीता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।