{"_id":"5ef23b7c8ebc3e431f7ff906","slug":"crime-froud-car-charkhi-dadri-news-registration-charkhidadri-news-rtk560834594","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदलने मेरठ और दिल्ली से आते थे कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदलने मेरठ और दिल्ली से आते थे कारीगर
विज्ञापन
गिरोह से बरामद चोरी की लग्जरी की गाड़ियां।
- फोटो : CharkhiDadri
चोरी की लग्जरी गाड़ियों को बेचने वाले गिरोह में शामिल गुर्गे नित नए राज खोल रहे हैं। हाल ही में एसटीएफ की पूछताछ में पता चला है कि चोरी की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदलवाने के लिए प्रदेश से नहीं, बल्कि बाहर से कारीगर बुलाए जाते थे। गिरोह सरगना अमित के संपर्क दिल्ली और मेरठ के कारीगर से थे। इसका खुलासा एसटीएफ इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने किया है।
चोरी की लग्जरी गाड़ियां बेचने के गिरोह का खुलासा दादरी के प्रेम नगर निवासी प्रवीन की गिरफ्तारी से हुआ था। एसटीएफ ने प्रवीन को ढाणी फाटक के समीप से चोरी की स्कोर्पियो समेत पकड़ा था। इसके बाद से लेकर अब तक एसटीएफ चोरी की 31 लग्जरी गाड़ियां बरामद कर चुकी हैं। महम रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के कर्मचारियों से मिलीभगत कर गिरोह फर्जी पतों पर आरसी बनवाकर बेचता था। गिरोह में शामिल लोग 200 से अधिक गाड़ियां बेचने की हामी भर चुके हैं।
इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि कर्मचारियों से मिलीभगत कर बनवाई गई आरसी पर जो चेसिस और इंजन नंबर अंकित होते थे, उन्हें ही वाहन पर गुदवाया जाता था। इसके लिए मेरठ और दिल्ली के कारीगर की मदद ली जाती थी। इसके बदले उन्हें कमीशन दिया जाता था। कमीशन कितना था इसकी जानकारी गिरोह सरगना अमित ही पूछताछ के दौरान दे पाएगा। उसे चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया था और एसटीएफ उसे प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
सोनीपत में पकड़े गए गिरोह के दादरी आरटीए ऑफिस से जुड़े थे तार
करीब एक साल पहले सोनीपत में भी ऐसा ही गिरोह पकड़ा गया था जो चोरी की लग्जरी गाड़ियों की आरसी बनवाकर बेचता था। इस मामले के तार भी दादरी आरटीए ऑफिस से जुड़े मिले थे। एसटीएफ ने कोहलवास निवासी एक व्यक्ति सहित आरटीए विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। उस समय यहां करीब 50 गाड़ियों की मिलीभगत से आरसी बनवाई गई थी।
20 और लग्जरी गाड़ियां दादरी से होनी हैं बरामद
इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि इस गिरोह से अब तक 31 गाड़ियां बरामद हो चुकी हैं। इनमें से 12 गाड़ियां दादरी से बरामद हुई हैं। अब तक दादरी से चार फॉरच्यूनर, तीन इनोवा, तीन स्कोर्पियो व दो क्रेटा बरामद हुई हैं। देशवाल ने बताया कि दादरी जिले से अभी कम से कम 20 और गाड़ियों की बरामदगी की जानी है।
अमित करेगा जगहों के नामों का खुलासा
इंस्पेक्टर ने बताया कि चंडीगढ़ में गिरफ्तारी किए गए महम निवासी अमित को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अब तक जांच में ये सामने आया है कि जिन जगहों पर चेसिस और इंजन नंबर चोरी की गाड़ियों पर गुदवाए जाते थे और हरियाणा में ही हैं।
----------------------
वर्जन::
इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं। हम अभी जांच कर रहे हैं। दादरी से 20 और गाड़ियां अभी बरामद की जानी हैं। अमित को जल्द ही प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
सतीश देशवाल, इंस्पेक्टर, एसटीएफ