फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime

एक सप्ताह में पकड़ी चरस की दूसरी बड़ी खेप, दो तस्करी भी दबोचे

Mon, 20 Jul 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crime
दोनों तस्करों के साथ डीएसपी बली सिंह व सीआईए टीम। - फोटो : CharkhiDadri
दिल्ली से 6.12 किलोग्राम चरस लेकर जिले में आ रहे कार सवार दो तस्करों को पुलिस मंदोली गांव के समीप नाकेबंदी कर दबोच लिया। दोनों मंदोली गांव के ही रहने वाले है और दिल्ली से चरस लेकर जिले में सप्लाई करते हैं। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। एक तस्कर पर पूर्व में अवैध असलहा रखने का मामला पुलिस के पास दर्ज है। पिछले 25 दिनों में जिला पुलिस तस्करों से करीब दस लाख रुपये की चरस बरामद कर चुकी है। रविवार को बरामद की गई चरस की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन

डीएसपी बली सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सीआईए टीम ने सूचना पर मंदोली टी-प्वाइंट अंडरपास के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद यहां से गुजर रही एक कार को चेक किया। इस कार में मंदोली निवासी संदीप और विकास बैठे थे। कार की तलाशी लेने पर पर एक पॉलिथिन में चरस बरामद हुई। जिसका वजन 6.12 किलोग्राम निकला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। डीएसपी बली सिंह ने बताया कि एक आरोपी संदीप पर एक मामला पहले भी दर्ज है। उसे पुलिस टीम ने पहले अवैध पिस्टल समेत पकड़ा था।
विज्ञापन

आरोपियों के तार पूर्व में बरामद की चरस व आरोपियों से जुड़े हैं इस मामले के तार पहले पकड़ में आए मामलों से जुड़े हैं या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। दोनों आरोपियों का कोरोना टेस्ट सैंपल करवाने के बाद क्वारंटीन किया गया है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बली सिंह, डीएसपी
एक माह के दौरान बरामद चरस की खेप
22 जून को सारंगपुर मोड़ से डोहकी हरिया निवासी विरेंद्र को गिरफ्तार कर 145 ग्राम चरस बरामद ।
27 जून को पोकरवास टी-प्वाइंट से गाड़ी सवार दिल्ली व हरिद्वार निवासी दो लोगों से पुलिस ने 1.200 किलोग्राम चरस बरामद की थी।
12 जुलाई को पुलिस ने लेघा व कारीरूपा निवासी दो लोगों से जुई-बाढड़ा रोड पर 4.533 किलोग्राम चरस बरामद की
18 जुलाई को मंदोली टी-प्वाइंट से पुलिस ने इयोन सवार दो युवकों से 6.013 किलोग्राम चरस बरामद की है।
गत 28 जून को बाढड़ा निवासी नरेश को 46.5 ग्राम स्मैक और 2800 की नकदी समेत गिरफ्तार किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed