फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime,case file,charkhi dadri news

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त रेफर

Sat, 19 Dec 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Crime,case file,charkhi dadri news
दादरील-चंडीगढ़ मुख्यमार्ग पर रणकौली माइनर के समीप हुई इनोवा और डंपर की भिड़ंत मामले में बौंदकलां थाना पुलिस ने डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इनोवा मालिक तिवाला निवासी राजेंद्र के बयान दर्ज किए गए। वहीं, पुलिस ने शनिवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में मृतक इनोवा चालक कृष्ण का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रणकौली माइनर पर शुक्रवार दोपहर इनोवा और डंपर की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में इनोवा चालक कृष्ण की मौके पर मौत हो गई थी और पुलिस को इनोवा की छत उखाड़कर शव बाहर निकालना पड़ा था। इस संबंध में पुलिस ने इनोवा मालिक राजेंद्र के बयान दर्ज कर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया। बयान में राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह ठेकेदार है और कृष्ण उसके साथ काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कृष्ण रोहतक से उसकी गाड़ी लेकर दादरी की तरफ आ रहा था। इसके बाद वा अपने किसी रिश्तेदार की गाड़ी लेकर दादरी के लिए चल पड़ा। रास्ते में उसे सूचना हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर फरार डंपर चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed