फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   crime case file,charkhi dadri news

पार्षद को कार सवार लोगों ने दी गाड़ी से कुचलकर मारने की धमकी

Fri, 03 Jul 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime case file,charkhi dadri news
नगर के वार्ड दो के पार्षद को कार सवार अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पार्षद ने इसकी शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पार्षद ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। आरोपियों ने पार्षद से कहा कि वह खुद को अंडरपास निर्माण मसले से दूर कर लें अन्यथा उसे गाड़ी से कुचलकर मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि वीरवार शाम करीब सात बजे कार में सवार होकर चार-पांच लोग आए। उस समय वह अपने घर में था। ये लोग कार से उतरकर उसके पास पहुंचे। उक्त लोगों ने पार्षद से कहा कि अंडरपास निर्माण मामले से खुद को दूर कर ले अन्यथा उसे गाड़ी से कुचलकर मार दिया जाएगा। इस दौरान पार्षद महेश गुप्ता और इन अज्ञात लोगों के बीच आपस में खूब तू-तड़ाक भी हुई। आरोपी धमकी देकर कार में सवार होकर मौके से चले गए। इसी बीच पार्षद ने आरोपियों व उसकी कार की वीडियो भी मौके से बना ली। बाद में पार्षद महेश गुप्ता शहर पुलिस थाने पहुंचा और इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पार्षद महेश गुप्ता का कहना है कि सीसीआई रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण करवाने के लिए वह सात साल से लड़ाई लड़ रहा है। यह जनहित से जुड़ा कार्य है। कुछ लोग शायद इस कार्य को पचा नहीं पा रहे हैं। पार्षद का कहना है कि जान से मारने की धमकी देने वालों में एक व्यक्ति की उसने पहचान कर ली है, जबकि अन्य कार सवार बाहर के होने की आशंका है। पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि उसे शक है कि धमकी देने के लिए इन लोगों को किसी और ने भेजा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सकेे कि इसके पीछे किसकी साजिश है। पार्षद ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित रहे पार्षद महेश गुप्ता अंडरपास निर्माण मेें अपनी भूमिका निभाता आ रहा है। सीसीआई फाटक पर इस समय अंडरपास निर्माणाधीन है। पार्षद के साथ गांधी नगर कॉलोनी के लोगों ने अंडरपास निर्माण के लिए लंबे समय तक आंदोलन चलाया था। रेलवे ट्रैक भी रोका गया था। बाद में सरकार की ओर से अंडरपास की मंजूरी मिली थी। अब इसका निर्माण कार्य चल रहा है।
पार्षद की शिकायत मिल चुकी है। पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
- तेलुराम, थाना शहर प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed