फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CR system will arrive soon

Charkhi Dadri News: जल्द पहुंचेगा सी-आर सिस्टम

Thu, 12 Dec 2024 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Dec 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
CR system will arrive soon
चरखी दादरी। गोपी, बौंदकलां और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखी नई एक्स-रे मशीन के लिए जल्द ही सी-आर सिस्टम पहुंचेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिलों के लिए इसकी खरीद की जानी है और यह प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो एक माह के अंदर तीनों स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सी-आर सिस्टम पहुंचने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद इसे मशीन से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

सी-आर सिस्टम से ही एक्स-रे में हड्डी में छोटे से छोटे फ्रैक्चर और उसकी सही स्थिति का पता चल जाता है। बता दें कि नई एक्स-रे मशीन मिले एक साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन, जिला स्वास्थ्य विभाग तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे सेवा शुरू नहीं कर पाया है। तीनों सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए सीआर सिस्टम आने का इंतजार है। वहीं, लंबे समय से यहां एक्स-रे सुविधा बंद होने के चलते मरीजों को 25 से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर एक्स-रे करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, झोझूकलां और गोपी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन पिछले साल दिसंबर में स्थापित की गई थी। वहीं, बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्स-रे मशीन आए भी करीब पांच माह हो चुके हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी तीनों एक्स-रे मशीन को विभाग वर्किंग में नहीं ला पाया है। लाखों खर्च कर खरीदी गई मशीन शोपीस बनी हुई हैं। वहीं, बौंदकलां सीएचसी में करीब पांच माह पहले नई एक्स-रे मशीन पहुंची थी जो अब तक चालू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed