फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cousin murdered Surendra after asking for share in the land crop for plowing

सुरेंद्र हत्याकांड: जुताई के लिए दी गई जमीन की फसल में हिस्सा मांगने पर चचेरे भाई ने की थी हत्या

Fri, 26 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cousin murdered Surendra after asking for share in the land crop for plowing
सुरेंद्र हत्याकांड को सदर थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या को मृतक के चचेरे भाई सुमित ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्याकांड का कारण फसल में सुरेंद्र का हिस्सा मांगना बताया है। सुरेंद्र की हत्या सिर में लोहे की रॉड से वार कर की गई थी।
विज्ञापन

छपार निवासी सुरेंद्र का शव गत 22 मार्च को खेत में बने कमरे में चारपाई पर मिला था। वह 21 मार्च की शाम अपने चचेरे भाई सुमित के साथ खेत में जाने के लिए घर से निकला था। 22 मार्च को सुमित ने ही खेत में पहुंचकर सुरेंद्र के चचेरे भाई विनोद को सुरेंद्र का शव खेत में पड़ा होने की सूचना दी थी। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता जयसिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन ने बताया कि सदर थाना प्रभारी की टीम ने शक के आधार पर आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर प्रारंभिक पूछताछ की। इसमें आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कुबूली। आरोपी ने बताया कि सुरेंद्र के चाचा ने उसे जुताई के लिए जमीन दे रखी है। उस जमीन पर वह फसल बोता है। सुरेंद्र इस फसल पर उससे हिस्सा मांग रहा था। इसके चलते पिछले दो-तीन दिन से उनका विवाद चल रहा था। उसने सिर में लोहे की रॉड मारकर सुमित की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने यूं रची साजिश
आरोपी सुमित सुरेंद्र को अपने साथ खेत में लेकर गया था। उसने बताया कि सुरेंद्र की हत्या करने के बाद वो घर चला गया था। उसने सबको ये बताया था कि वह सुरेंद्र के पास 21 मार्च को एक घंटा बैठने के बाद अपने दूसरे खेत में चला गया था। वहां से वह सीधा घर चला गया और 22 मार्च को दोपहर दो बजे तक खेत में पहुंचा तो सुरेंद्र उसे मृत मिला।

सुरेंद्र हत्याकांड के आरोपी सुमित को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कुबूल कर ली है। फसल में हिस्सा मांगने पर सुमित ने सुरेंद्र की हत्या की है।
पवन कुमार, प्रवक्ता, जिला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed