{"_id":"665cfb516ea18c2d9e00ac54","slug":"couple-injured-in-land-dispute-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118473-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भूमि विवाद में दंपती घायल, पिता-पुत्र पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भूमि विवाद में दंपती घायल, पिता-पुत्र पर केस दर्ज
Mon, 03 Jun 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव रानीला में एक दंपती ने अपने भतीजे पर जमीन कब्जाने और जेली से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। हमले में घायल दंपती के बयान पर अचीना चौकी पुलिस ने पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रानीला निवासी राजकुमार ने बताया कि वह 40 साल से अपने खेत में खेती कर रहे हैं लेकिन कुछ दिनों से उनके बड़े भाई और भतीजे के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। इसी खींचतान के कारण उनके भतीजे ने खेत में ईंट डलवा दी थी। गत 22 मई को शाम 5:30 बजे वह और उनकी पत्नी निर्मला खेत से ईंट उठा रहे थे। तभी उसका भतीजा वहां आया और उसने ईंट उठाने से मना कर दिया।
जब उन्होंने कारण पूछा तो उसने उन पर जेली से हमला कर दिया। इसमें वे दोनों घायल हो गए। उन्हें बौंदकलां सीएचसी से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अब उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोप के सबूत जुटा रही है। जिस आरोपी के खिलाफ सबूत मिलते जाएंगे, उनके खिलाफ गिरफ्तारी समेत हरसंभव कानूनी कार्रवाई की जाएगी।