{"_id":"685c4a5935070966b70a0ef9","slug":"couple-arrested-for-assaulting-police-post-in-charge-who-went-to-raid-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139437-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छापा मारने गए पुलिस चौकी प्रभारी से मारपीट, दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छापा मारने गए पुलिस चौकी प्रभारी से मारपीट, दंपती गिरफ्तार
Thu, 26 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के झरना घाट क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी के घर पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी के घर वालों ने इसका विरोध करते हुए बस स्टैंड चौकी प्रभारी के साथ मारपीट की। हमले में चौकी प्रभारी प्रदीप घायल हो गए। उनके बयान पर पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस दर्ज किया है। आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बस स्टैंड चौकी प्रभारी प्रदीप ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि झरना घाट निवासी रमेश कुमार उर्फ निट्टू बाबा मादक पदार्थ की तस्करी करता है। वह अपने घर पर बैठाकर लोगों को जुआ भी खेलवाता है। इस आधार पर पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत उसके घर पर दबिश दी।
बस स्टैंड चौकी प्रभारी प्रदीप ने बताया कि जब उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो एक महिला ने थोड़ा सा गेट खोलकर बंद कर लिया। इसके बाद रमेश कुमार ने गेट खोला और हाथ पकड़कर प्रभारी प्रदीप को खींच लिया। आरोप है कि रमेश ने लोहे के हथियार (दात) से हमला किया, जबकि उसकी पत्नी शम्पा ने गला पकड़ा। इसके बाद टीम के अन्य सदस्यों ने अंदर पहुंचकर उन्हें काबू किया। घायल प्रभारी प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बस स्टैंड चौकी प्रभारी से मारपीट के आरोपी रमेश कुमार और उसकी पत्नी शम्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दंपती को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।