{"_id":"5d851f098ebc3e93de1248b4","slug":"councelers-strick-inded-charkhidadri-news-rtk5191827189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे पार्षदों से वार्ता को पहुंचे डीसी, धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षदों से वार्ता को पहुंचे डीसी, धरना खत्म
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद प्रतिनिधि सतबीर चौहान को जूस का गिलास देते डीसी धर्मवीर सिंह।
- फोटो : CharkhiDadri
ठप सीवर सिस्टम और सीवर का पानी मिलकर जलापूर्ति होने की समस्या को लेकर पार्षदों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। शाम के समय डीसी धर्मवीर सिंह और एसडीएम संदीप अग्रवाल पार्षदों के बीच पहुंचे। डीसी ने पार्षदों से वार्ता करते हुए सात मिनट के अंदर धरना व भूख हड़ताल खत्म करवा दी। डीसी ने पार्षदों को शहर की सभी मुख्य सीवर लाइनों की ब्लॉकेज खुलवाने और सीवर का पानी मिलकर जलापूर्ति होने की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। इधर, पार्षदों का कहना है कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा से धरना शुरू कर देंगे।
ज्ञात रहे कि वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण सहित 12 पार्षदों ने जन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की अनदेखी से खफा होकर गत मंगलवार से धरना शुरू किया था। पार्षद कोर्ट परिसर के मेन गेट के समीप धरने पर बैठे थे। वीरवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एसई राजेंद्र जांगड़ा पार्षदों के बीच पहुंचे थे। इस दौरान पार्षदों ने उन्हें खरी-खरी सुनाई थी। हालांकि एसई ने मौके पर मौजूद जेई मनोज रोहिल्ला को धरने पर बैठे सभी 12 पार्षदों के वार्डों में तीन-तीन कर्मचारी लगाकर सीवर ब्लॉकेज खुलवाने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को करीब आधा दर्जन वार्डों में जन स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची और सीवर ब्लॉकेज खोलने का काम शुरू कर दिया। वहीं, शुक्रवार सुबह वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, पार्षद बख्शी सैनी सहित पार्षद प्रतिनिधि सतबीर चौहान और एडवोकेट विक्रम श्योराण भूख हड़ताल पर बैठ गए। पार्षदों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया।
शाम 5.18 पर डीसी धर्मवीर सिंह पार्षदों के बीच धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पार्षदों से भूख हड़ताल और धरना खत्म करने का आग्रह किया। इस पर पार्षदों ने डीसी के सामने अपनी वार्डों की समस्याएं रखीं और इनके समाधान की मांग की। डीसी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग को समस्याओं के समाधान के लिए आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही सीवर व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का समाधान करवा दिया जाएगा। इसके बाद पार्षद धरना और भूख हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार हो गए। शाम 5.27 पर डीसी धरनास्थल पर मौजूद पार्षदों व अन्य लोगों के बीच से उठकर चल दिए। इसके बाद पार्षदों ने धरना खत्म करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
इन वार्डों में पहुंचीं जन स्वास्थ्य विभाग की टीमें
धरनास्थल पर मौजूद पार्षदों ने बताया कि एसई अपने आश्वासन पर कुछ हद तक खरे उतरे। शुक्रवार को वार्ड तीन, 14, 17 व 20 में जन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर सीवर ब्लॉकेज खोले। उन्होंने बताया कि वार्ड-14 की मुख्य लाइन खोलकर विभाग ने करीब तीन साल पुरानी समस्या से निजात दिला दी है। पार्षदों ने बताया कि शुक्रवार को करीब आधा दर्जन वार्डों में सीवर ब्लॉकेज खोले गए।
ये रखीं डीसी के सामने समस्याएं
पार्षदों ने शहर की सभी मुख्य सीवर लाइनों की सफाई करवाने और ब्लॉकेज खुलवाने की मांग की। इसके अलावा घिकाड़ा रोड पर नालियां ओवरफ्लो होने की समस्या भी रखी गई। वहीं, पार्षदों ने बताया कि शहर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई में सीवर का पानी मिक्स होकर पहुंच रहा है। यह समस्या काफी पुरानी है। पार्षद अधिकारियों से लेकर जन स्वास्थ्य मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे।
पार्षद विरेंद्र पप्पू ने कहा कि डीसी हमारे बीच पहुंचे थे। हमने समस्याएं उनके सामने रखीं। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे पार्षदों को जूस पिलाकर धरना और भूख हड़ताल खत्म करवाई। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो दोबारा से धरने पर बैठने को हम विवश होंगे।
चरखी दादरी के डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की टीमें सीवर ब्लॉकेज खोलने में जुटी हैं। जल्द ही सीवर संबंधी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा। शहर में सीवर और पानी की लाइन साथ-साथ डली हुई हैं। लाइनें क्षतिग्रस्त होने से सीवर लाइन का पानी मिक्स होकर घरों में पहुंच रहा है। मैंने पार्षदों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने धरना और भूख हड़ताल खत्म कर दी।