फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corruption in nutrition: Case filed against two including Hafed contractor, one arrested

पोषाहार में भ्रष्टाचार: हैफेड ठेकेदार समेत दो पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corruption in nutrition: Case filed against two including Hafed contractor, one arrested
आरोपी चालक को कोर्ट में पेश करने लाई बौंदकलां थाना पुलिस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/बौंदकलां। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से शुक्रवार को की गई कार्रवाई के दौरान पोषाहार में भ्रष्टाचार करने का मामला पकड़ में आया है। बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में सर्कल सुपरवाइजर की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर हैफेड ठेकेदार और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए राशन लेकर पहुंचे कैंटर चालक पर धारा 120-बी, 408 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भिवानी हैफेड गोदाम से गेहूं व चावल के बैग लेकर पहुंचे कैंटर को रुकवाकर जांच की थी। उस दौरान कैंटर में लदे गेहूं व चावल के बैग में निर्धारित क्षमता से राशन कम मिला। इसके बाद पता चला कि कैंटर चालक गांव सौंप व कासनी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन उतारकर आया है। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंची। मामले की जानकारी महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण को दी गई और उन्होंने तुरंत सर्कल सुपरवाइजर सुमन बाला को वहां भेजा। उस दौरान पाया गया कि सौंप आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 5 क्विंटल गेहूं आया था, जिसमें से 34 किलोग्राम कम पाया गया। इसी प्रकार इस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए ढाई क्विंटल चावल भेजे गए थे और इनकी मात्रा 17 किलोग्राम कम पाई गई।
विज्ञापन

कासनी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सात क्विंटल गेहूं भेजा गया था और वहां 26 किलोग्राम गेहूं कम पाया गया। कासनी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए साढ़े तीन क्विंटल चावल भेजे गए थे और चावल का वजन 21 किलोग्राम कम मिला। दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर 60 किलोग्राम गेहूं और 38 किलोग्राम चावल कम पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैंटर में मिले 150 बैग
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और बौंदकलां थाना पुलिस को जांच के दौरान कैंटर में कुल 150 बैग मिले। 102 बैग गेहूं के और 48 चावल के थे। यह राशन आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाना हैफेड ठेकेदार पवन की जिम्मेदारी थी। वहीं, पुलिस ने कैंटर चालक सोनू को इस मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

वर्जन
इस संबंध में आंगनबाड़ी सर्कल सुपरवाइजर की शिकायत पर हैफेड ठेकेदार पवन और कैंटर चालक सोनू के खिलाफ धारा 120-बी, 408 व 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में चालक सोनू को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया।
- राधे, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बौंदकलां थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed