{"_id":"6226548b87d064564c144cd9","slug":"corona-s-speed-stopped-in-march-recovery-rate-five-times-higher-than-infection-rate-charkhidadri-news-hsr6260907186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में थमी कोरोना की रफ्तार, संक्रमण दर से रिकवरी रेट पांच गुना अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में थमी कोरोना की रफ्तार, संक्रमण दर से रिकवरी रेट पांच गुना अधिक
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना की तीसरी लहर का असर मार्च में काफी कम हो गया है। पिछले सात दिनों की अगर बात करें तो संक्रमण दर से रिकवरी रेट पांच गुना अधिक है। इस समय अवधि में 11 नए केस मिले हैं, जबकि 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब जिले में केवल 15 ही केस सक्रिय हैं। पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो अब हर 300वें सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, जबकि फरवरी के मध्य तक हर आठवां सैंपल पॉजिटिव आ रहा था।
दादरी जिले में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत 28 दिसंबर को हुई थी। 28 दिसंबर तक की अगर स्थिति देखें तो जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5080 थी। इस समयावधि तक 145 संक्रमितों की मौत हुई थी जबकि 4940 मरीज ठीक हुए थे। 28 दिसंबर तक जिले से कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 306837 सैंपल लिए गए थे। अब अगर सात मार्च तक के आंकड़ों पर गौर करें तो संक्रमितों की संख्या 7414 पहुंच गई है और संक्रमण से दम तोड़ने वालों की तादाद 145 पहुंच गई है। वहीं, सात मार्च तक जिले में 7254 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
अब अगर मार्च के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक मार्च तक जिले से कोरोना जांच के लिए 347551 सैंपल लिए गए थे। अब सैंपल संख्या बढ़कर 350500 पहुंच चुकी हैं। पिछले सात दिनों में जिले में कोरोना के ग्यारह नए मामले सामने आए हैं और 50 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
- 72 दिनों में विभाग ने लिए 44500 सैंपल
कोरोना की तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग ने जिले से करीब 44500 सैंपल लिए हैं। इनमें से 2334 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, तीसरी लहर में 2314 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है जबकि छह संक्रमित कोरोना से जंग हार गए। पिछले सात दिनों की अगर बात करें तो स्वास्थ्य विभाग ने 3700 सैंपल लिए हैं।
- 15 केस सक्रिय, वैक्सीनेशन निरंतर जारी
जिले में फिलहाल 15 कोरोना केस सक्रिय हैं और अब कोरोना का असर भी काफी हद तक कम हो गया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन मुहिम निरंतर जारी है। अब तक जिले में वैक्सीन की 835649 डोज लगाई जा चुकी हैं। 426315 लोगों को पहली और 403819 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
जिले में अब कोरोना की तीसरी लहर का असर काफी कम हो गया है। इस समय जिले में 15 ही केस सक्रिय हैं। दूसरी तरफ विभाग वैक्सीनेशन कार्य लगातार कर रहा है। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।