{"_id":"61f58923b72e682d4952e962","slug":"corona-record-of-one-day-149-found-infected-including-69-women-and-24-children-charkhidadri-news-hsr623079855","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 69 महिलाओं और 24 बच्चों समेत 149 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: 69 महिलाओं और 24 बच्चों समेत 149 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : एक दिन का रिकार्ड, 69 महिलाओं और 24 बच्चों समेत 149 मिले संक्रमित
शनिवार को कोरोना की तीसरी लहर में मिले सर्वाधिक केस, 56 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी
जिले में अब 6544 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 543 अभी उपचाराधीन
चरखी दादरी। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में नित नए रिकार्ड बन रहे है। शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मिलने का रिकार्ड बना है। शाम तक 69 महिलाओं और 24 बच्चों समेत 149 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि शनिवार को 56 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। शनिवार को पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक संक्रमित मिली हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन ड्राइव अभी जारी है और शनिवार को करीब 810 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। विभाग की ओर से 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाने के अलावा
आउटरीच सेशन भी लगाए गए।
सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को 149 नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6544 हो गई है। वहीं, 56 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को हराने वालों की संख्या 5861 हो गई है। जिले में फिलहाल 543 संक्रमित उपचाराधीन हैं और सीएमओ के अनुसार ये सभी होम आइसोलेट हैं। 29 जनवरी तक विभाग जिले में कोरोना जांच के लिए 330672 सैंपल ले चुका है और शनिवार को विभाग ने 654 नए सैंपल लिए। इन सैंपलों की रिपोर्ट ही फिलहाल लंबित हैं।
दो से 80 वर्ष तक के मिले संक्रमित
डॉ. पंवार ने बताया कि शनिवार को जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उनकी उम्र दो साल से लेकर 80 साल तक है। नए संक्रमितों में 40 शहर के रहने वाले हैं जबकि बाकी 109 संक्रमित गांवों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अब विभाग ने शाम के समय डोर-टू-डोर जाकर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू कर दी है। कई लोग दिन में काम की व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते और उन्हें कवर करने के लिए शाम को यह स्पेशल ड्राइव चलाई गई है।
विज्ञापन
शहर में यहां मिले नए संक्रमित
वेयर हाउस गोदाम क्षेत्र, सैनीपुरा, ढाणी फाटक, घिकाड़ा रोड, लोहारु रोड, वार्ड-18, एमसी कॉलोनी, वार्ड-17, हनुमान मंदिर के समीप, रोज गार्डन क्षेत्र, वार्ड-11, चंपापुरी गली नंबर आठ व नौ, रविदास बस्ती, हरि नगर, वार्ड-21, सुभाष चौक, रोहतक फाटक के पास, वार्ड-21 बाईपास, गैस एजेंसी के समीप, हीरा चौक व बिजली सब स्टेश्सन आदि शहरी
बौंदकलां में मिले सर्वाधिक 19 केस
शनिवार को जिले के 40 गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं और सर्वाधिक मामले बौंदकलां में मिले हैं। यहां 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। झोझूकलां में पांच केस मिले हैं और इसके अलावा मौड़ी, चिड़िया, सांवड़, घिकाड़ा, पैंतावास, नरसिंहवास, बादल, पिचोपा, सांकरोड, रानीला, भागेश्वरी, मालकोष, लोहरवाड़ा, अचीना,गोपी, रासीवास, छपार, जावा, काकड़ोली, कलियाणा व सौंप-कासनी आदि गांवों में भी कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
ये रही जिले में वैक्सीनेशन की स्थिति
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान के अनुसार शनिवार को जिले में 810 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। 575 लोगों को को-वैक्सीन और 235 को कोविशील्ड की डोज दी गई। शनिवार को 136 किशोरों को कवर किया गया जबकि 38 को एहतियाती डोज लगाई गई। आशीष मान ने बताया कि जिले में अब तक 421555 लोग वैक्सीन की पहली और 376361 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
वर्जन::
जिले में शनिवार को 149 नए केस सामने आए हैं जबकि 56 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में फिलहाल 543 एक्टिव केस हैं और सभी नए संक्रमितों को हमने ट्रेस कर लिया है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी