{"_id":"61cb54e14d04cd6f4b05a4a7","slug":"corona-knocked-again-after-29-days-in-the-district-pregnant-woman-infected-charkhidadri-news-hsr6206427107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 29 दिन बाद कोरोना ने फिर दी दस्तक, गर्भवती महिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 29 दिन बाद कोरोना ने फिर दी दस्तक, गर्भवती महिला संक्रमित
विज्ञापन
लापरवाही..... सामाजिक दूरी और मास्क की हिदायत को नजरअंदाज कर बस में सवार लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना ने जिले में फिर से दस्तक दी है। 29 दिन बाद जिले में कोरोना का नया मामला सामने आया है। बालरोड निवासी 29 वर्षीय महिला रेवाड़ी में संक्रमित पाई गई है और जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है।
कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। मास्क और सामाजिक दूरी की पालना भी पूर्णतया लोग नहीं कर रहे हैं। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि बालरोड निवासी 29 वर्षीय महिला डिलिवरी के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में दाखिल हुई थी। 27 दिसंबर को उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था और उसकी रिपोर्ट शाम को पॉजिटिव आई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह जिला स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि महिला से संपर्क हो चुका है और वह फिलहाल रेवाड़ी अस्पताल में उपचाराधीन है। बालरोड गांव में टीमें भेजकर सैंपलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना जांच के लिए 778 सैंपल लिए। फिलहाल 558 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि अब तक कोरोना जांच के लिए 306837 सैंपल लिए जा चुके हैं। नया केस मिलने के बाद जिले में कोरोना सक्रमितों की संख्या 5080 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना का अंतिम केस 29 नवंबर को आया था। उस दौरान एक 59 वर्षीय महिला संक्रमित मिली थी, जो कोरोना को मात देने में कामयाब रही।
सावधानी: मंगलवार को 2095 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि जिले में मंगलवार को 2095 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 743 लोगों को को-वॉक्सिन और 1352 को कोविशील्ड की डोज दी गई। सिविल अस्पताल में 586, एमसीएच में 80, बौंदकलां में 208, अचीना में 104, इमलोटा में 132, रानीला में 68, सांवड़ में 62, झोझूकलां में 70, बलकरा में 30, संतोकपुरा 33, मानकावास में 74, माई कलां में 135, गोपी में 113, बाढड़ा में 130, हड़ौदी में 180, कादमा में 60 और छपार में 30 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
---
29 वर्षीय महिला रेवाड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और अब जिले में एक केस सक्रिय है। लोगों से अपील है कि लापरवाही न बरतें और गाइडलाइन की पालना के साथ वैक्सीनेशन करवाएं। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
------
फोटो 39
सावधानी...घर जाकर वैक्सीनेशन करती मेडिकल टीम।
फोटो 40