फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona infected cross 2000, with 64 patients found in a single day on Friday

कोरोना संक्रमित 2000 पार, शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 64 मरीज मिले

Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona infected cross 2000, with 64 patients found in a single day on Friday
सिविल अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना कर एक-दूसरे से सटकर खड़े लोग। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में कोरोना संक्रमितों को आंकड़ा दो हजार पार कर चुके है। अप्रैल में प्रतिदिन औसतन 30 लोग संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं। शुक्रवार को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 64 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमित दो से 83 वर्ष की आयु के हैं। इनमें सात बच्चे और 21 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा शुक्रवार को स्वस्थ होने पर आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में 438 संक्रमित उपचाराधीन है।
विज्ञापन

अप्रैल में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन जिले में अब कोरोना पिछला रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार को जिले में एक दिन में 64 लोग संक्रमित मिले हैं जो एक दिन सर्वाधिक संख्या है। नए संक्रमितों में एक दो साल की बच्ची भी है। घिकाड़ा रोड निवासी एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। नए संक्रमित मिले के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2040 हो गई है। इनमें से 1574 स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को विभाग ने 678 सैंपल लिए हैं। अप्रैल में पॉजिटिव रेट काफी बढ़ गई है, जबकि रिकवरी रेट काफी कम है। अप्रैल के अगर 23 दिनों की बात करें तो 582 संक्रमित मिले हैं, जबकि 65 स्वस्थ हुए हैं। एक दिन में औसतन 30 लोग संक्रमित मिल रहे हैं जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन

चरखी दादरी शहर में 33 लोग संक्रमित
झोझूकलां और खेड़ी गांव में एक-एक, अचीना में तीन, शहर में 33, भागवी में एक, लोहरवाड़ा, चांदवास और पैंतावास कलां में एक-एक, बिगोवा में तीन, अटेला खुर्द में एक, गुडाना और हिंडोल में एक-एक, चरखी में एक, संतोकपुरा में दो, माई कलां में एक, खेड़ी बत्तर में एक, मकड़ानी और पालड़ी में एक-एक व्यक्ति समेत 64 लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बच्चे मिले संक्रमित
अचीना गांव में दो साल की बच्ची, एमसी कॉलोनी निवासी 11 साल का लड़का, टेलीफोन एक्सचेंज के पास 14 साल की किशोरी व दस साल का लड़का, सैनीपुरा निवासी 14 साल का किशोर, घिकाड़ा रोड निवासी 12 साल का लड़का और माई कलां निवासी 13 साल का लड़का पॉजिटिव मिला है।
37 संक्रमित आइसोलशन वार्ड में तो 401 होम आइसोलेट
जिले में अब 438 कोरोना एक्टिव केस हैं। शुक्रवार शाम तक 37 संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थें जबकि 401 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। होम आइसोलेट संक्रमितों की जांच के लिए विभाग की दस टीमें एक दिन छोड़कर धर पहुंच रही हैं। जिले में 88 ऑक्सीजन बेड हैं। इनमें से 81 खाली हैं। इसके अलावा 18 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा है और ये सभी बेड अभी खाली हैं।
17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2211 लोगों को लगाई वैक्सीन
शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया और इस दौरान 2211 लोगों को कवर किया गया। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को बौंदकलां में 90, अचीना में 120, रानीला में 61, सांवड़ में 111, सिविल अस्पताल में 640, मातृ-शिशु अस्पताल में 60, इमलोटा में 110, गोपी में 49, बाढड़ा में 180, हड़ौदी में 67, कादमा में 81, छपार में 74, झोझू में 140, बलकरा में 158, माई कलां में 130, संतोकपुरा में 170 और मानकावास में 30 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

कोरोना संक्रमित केस लगातार बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। हमारे पास पर्याप्त बेड और ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य संसाधन हैं। लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। मेरी अपील है कि लोग सजगता और सतर्कता बरतें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed