फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: fifth death in third wave, 16 new infected found

कोरोना : तीसरी लहर में पांचवीं मौत, 16 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona: fifth death in third wave, 16 new infected found
चरखी दादरी। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में पांचवें संक्रमित की मौत हुई है, जबकि शुक्रवार को 16 नए मामले भी सामने आए हैं। वहीं, 30 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। एक संक्रमित की मौत होने, 16 नए केस मिलने और 30 के स्वस्थ होने की पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नए केस मिलने के बाद जिले में अब 113 सक्रिय केस हो गए हैं, जबकि 716 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। शुक्रवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1144 लोगों को वैक्सीन भी लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7283 हो गई है। वहीं, 30 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 7026 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि चंदेनी निवासी 84 साल के व्यक्ति की मौत हुई है और कोनोब्रिड प्नेयूमिनिया से ग्रस्त था। गत 14 फरवरी को उसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना से जिले में यह 144वीं मौत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिले से अब तक 341631 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को 617 नए सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के जो नए केस मिले हैं, उनमें से दो शहर और 14 गांवो के रहने वाले हैं। नए संक्रमितों में दो बच्चे व छह महिलाएं शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 125 लोगों को एहतियाती डोज लगाई, जबकि 515 किशोरों को भी कवर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपी और बौंदकलां में मिले दो-दो केस -
शुक्रवार को बौंदकलां और गोपी में सर्वाधिक दो-दो केस मिले हैं। इनके अलावा गोपालवास, दुधवा, कलियाणा, बिगोवा, कोहलावास, माई खुर्द, कमोद, अचीना और झोझू खुर्द में पॉजिटिव केस मिले हैं। दादरी शहर में 19 और 28 वर्षीय दो युवक संक्रमित पाए गए हैं।
- अब तक लगाई जा चुकी वैक्सीन की 830145 डोज
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी एवं डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि अब तक जिले में वैक्सीन की 830145 डोज लगाई जा चुकी हैं। 425659 लोग पहली और 399713 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। पिछले चौबीस घंटे में 103 लोगों को पहली और 916 को दूसरी डोज लगाई गई है।

-
वर्जन ::
कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जिले में पांचवीं मौत हुई है। शुक्रवार को 16 नए केस मिले हैं, जबकि 30 लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 617 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं और जिले में 113 केस सक्रिय हैं।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed