फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

गली में पड़े मिले पांच सौ के दो नोट, पुलिस ने सैनिटाइज कर कब्जे में लिया

Wed, 15 Apr 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona
पुलिसकर्मी नोटों को उठाकर थैली में डालते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
शकुंतला भवन के समीप आनंदपुर सत्संग भवन के बाहर गली में पांच सौ रुपये के दो नोट पड़े होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर जाकर नोटों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि सुबह ही किसी से ये नोट गिरे होंगे, क्योंकि ज्यादा देर पहले गिरे होते तो ये गली की सफाई के दौरान सफाईकर्मी को मिलते।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे आनंदपुर सत्संग भवन के बाहर 500 रुपये के दो नोट मुड़े पड़े मिले। जरूरत का सामान लेने निकले लोगों को सड़क पर ये नोट दिखाई दिए। कोरोना संक्रमण के डर से लोगों ने नोट न उठाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो नोटों को सैनिटाइज करने के बाद प्लास्टिक की एक थैली में डाला अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वास्त किया कि पुलिस इसकी गहतना से छानबीन करेगी। पुलिस लोगों की सेवा में दिन रात काम कर रही है। लोगों में व्याप्त भ्रांति को दूर कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि लोग लॉकडाउन की पालना करते रहे ताकि इस महामारी को जल्द भगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: जिले में से पहला मामला
कोरोना संक्रमण के बीच सड़क पर नोट मिलने के देश में कई जगह मामले सामने आ चुके हैं। उस दौरान कयास लगाए गए थे कि संक्रमण फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रविरोधी लोगों ने ये नोट फेंके हैं ताकि लोग इन्हें उठाकर संक्रमित हो जाए। हालांकि चरखी दादरी जिले में यह पहला मामला है और लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत पुलिस को मौके पर बुला लिया।

मामले की सूचना बुधवार सुबह हमें मिली थी और इसके तुरंत बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। एएसआई विक्रम सिंह मामले की जांच कर रहे है और उन्होंने एहतियात बरतते हुए नोटों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

  गली में पड़ा 500 का नोट।

गली में पड़ा 500 का नोट।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed