{"_id":"5e9491738ebc3e7699111569","slug":"corona-charkhidadri-news-rtk550698135","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मास्क लगाकर करें गेहूं की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मास्क लगाकर करें गेहूं की कटाई
विज्ञापन
खेत में गेहूं कटाई करता किसान।
- फोटो : CharkhiDadri
कोरोना के संक्रमण को देखते हुए किसानों को मास्क लगाकर फसलों की कटाई के लिए कहा गया है। इसके अलावा कंबाइन को सैनिटाइज कराने के बाद ही कटाई के लिए इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही खेत कटाई के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने की नसीहत भी दी गई है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने सोमवार को कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रतापसिंह सभ्रवाल व सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ को निर्देश दिए कि किसी भी गांव में कंबाइन मशीन आए तो उसको सैनिटाइज करवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए ग्राम पंचायतों को पर्याप्त राशि भिजवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के एडीओ, बीएओ, एटीमएम व बीटीएम आदि कर्मचारी व अधिकारी यह कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसकी जिलास्तरीय रिपोर्ट रोजाना उपायुक्त कार्यालय को दी जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि फसल कटाई का काम करते समय किसान चेहरे पर मास्क का प्रयोग करें व थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खड़े होकर ही खेत में कार्य किया जाए। महामारी के दृष्टिगत प्रशासन के साथ-साथ आमजन का जागरूक होना अति आवश्यक है। अपना बचाव करने में कोई लापरवाही करता है तो इसका परिणाम प्रतिकूल आ सकता है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया गांवों का दौरा
डॉ. प्रताप सिंह सभ्रवाल और नसीब सिंह धनखड़ ने सोमवार को दादरी जिला का दौरा किया और गांवों में किसानों को फसल कटाई के प्रति सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खाद, बीज की दुकानों का भी अवलोकन कर दुकानदारों को सामाजिक दूरी बनाए रखने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए कहा। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन की हिदायतों की पूरी पालना की जाएगी। गांवों में कृषि अधिकारी अपनी निगरानी में कंबाइन मशीनों को सिनेटाइज करवाएंगे, उसके बाद ही उनसे फसल की कटाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला उपायुक्त के निर्देश हमें मिल चुके हैं। किसानों को भी कहा गया है कि फसल कटाई के दौरान वो मास्क का प्रयोग करें और कंबाइन को सैनिटाइज करने के बाद ही कटाई कार्य करवाएं।
- डॉ. प्रताप सिंह सभ्रवाल,उपनिदेशक, कृषि विभाग