{"_id":"5e779a4c8ebc3e6fca0051a2","slug":"corona-charkhidadri-news-rtk5480076114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने से लोग नहीं आए बाज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने से लोग नहीं आए बाज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई परेशानियां
विज्ञापन
अस्पताल में मास्क लगाकर बैठे लोग ।
- फोटो : CharkhiDadri
संकट की इस घड़ी में जहां अधिकतर लोग कोरोना वायरस को लेकर गंभीर हैं, वहीं कुछ लोग अभी भी सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाएं फैलाने से बाज नहीं आ रहे है। जबकि स्वास्थ्य विभाग सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर झूठे तथ्य पेश करने वाले दो मामलों में एफआईआर तक दर्ज करा चुका है। रविवार को जिले की एक युवती के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हालांकि डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने ऐसी किसी सूचना से स्पष्ट तौर पर इंकार किया है।
जनता कर्फ्यू के बीच रविवार दोपहर व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज वायरल हुआ। जिसमें शहर के एक नजदीकी गांव की युवती को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। मैैसेज में लिखा गया कि चरखी दादरी में कोरोना पॉजिटिव पहला केस मिल गया है। एक युवती के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। संदेश में बताया गया कि युवती घूमने के लिए रोहतक गई थी और वहां से लौटने के बाद सैंपल लिए गए। जिसमें यह उसके कोरोना होने का दावा किया गया।
अमर उजाला ने व्हाट्स एप पर वायरल इस मैसेज की पड़ताल की। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग से बातचीत की तो पता चला कि जिले की किसी युवती को अब तक कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि पीजीआई ने नहीं की गई। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि अगर ऐसा होता तो पीजीआई की तरफ से इसकी जानकारी चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग को भी भेजी जाती ताकि युवती के परिजनों का भी आइसोलेट कर सकें। उन्होंने बताया कि इस तरह की अफवाह उनके संज्ञान में भी आई है। उन्होंने बताया कि पीजीआई प्रशासन से भी वो फिर भी इस संबंध में बात करेंगी और सोमवार सुबह ही टीम को मैसेज में दर्शाए गए गांव में भेजा जाएगा ताकि मामले की तह तक जाया जा सके। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने की जानकारी उन्होंने उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
पहले दर्ज करवाई जा चुकी हैं दो एफआईआर
कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने का रविवार को तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले दो मामले सामने आ चुके हैं और दोनों ही मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया था। सीएमओ प्रदीप शर्मा ने दोनों मामलों में एसपी ऑफिस पत्र भेजकर एफआईआर दर्ज करवाई है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या तीसरे मामले में भी स्वास्थ्य विभाग एफआईआर करवाता है या नहीं।
कोरोना की जानकारी के लिए 100 लोगों ने किए फोन
रविवार को जनता कर्फ्यू के तहत घरों में बैठे लोगों ने कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग से काफी जानकारियां हासिल की। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक उनके पास 100 से अधिक कॉल आ चुकी हैं। कॉल करने वालों ने इसकी लक्षणों, बचाव और बरती जाने वालीं सावधानियों की जानकारियां मांगी हैं।
युवती के कोरोना पॉजिटिव होने का जो मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है, वो मेरे संज्ञान में भी है। पीजीआई की तरफ से अब तक ऐसी कोई रिपोर्ट हमारे पास नहीं भेजी गई है। ये अफवाह ही है। फिर भी मैसेज में दर्शाए गए गांव में सोमवार को टीम भेजेंगे।
-चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ