फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona active case,charkhi dadri news

दो संक्रमितों के संपर्क में आए पांच लोगों समेत छह मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona active case,charkhi dadri news
कंटेनमेंट जोन में स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में वीरवार को छह और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। संक्रमित मिले पांच लोग दो परिवारों के हैं और उनसे पहले परिवार का एक-एक सदस्य संक्रमित मिल चुका है। ये पांचों उन दोनों संक्रमितों के संपर्क में ही आए हैं। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि अब तक जिले में 87 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वीरवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि गांधी नगर निवासी एवं दिल्ली के कनॉट पैलेस पीएनबी शाखा का मुख्य प्रबंधक गत 17 जून को पॉजिटिव मिला था। वीरवार को उसकी तीन वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय भतीजी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये दोनों उसी के संपर्क में आईं हैं। उन्होंने बताया कि बीजणा गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट भी वीरवार को पॉजिटिव आई है। उनसे पहले परिवार का मुखिया भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है और वह पेशे से ट्रांसपोर्टर है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट की रिपोर्ट गत 23 जून को पॉजिटिव आई थी। अब उसकी 38 वर्षीय पत्नी, 14 वर्षीय बेटी व 17 साल का बेटा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। छठी पॉजिटिव रिपोर्ट एक 18 वर्षीय युवती की है। वह दिल्ली से दादरी में अपनी बुआ के पास आई थी। डिप्टी सीएमओ चचंल तोमर ने बताया कि वीरवार को संक्रमित मिले सभी छह लोगों को ट्रेस कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह नए मामले सामने आने पर 4.08 फीसदी गिरा रिकवरी रेट
बुधवार तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 थी। इनमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि 48 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बुधवार तक जिले का रिकवरी रेट 59.25 प्रतिशत था। वीरवार को छह और नए मामले सामने आए जबकि किसी संक्रमित को डिस्चार्ज नहीं किया गया। नए मामले सामने आने के बाद रिकवरी रेट 4.08 प्रतिशत गिरकर 55.17 हो गई।
संक्रमितों के संपर्क में आने से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केस
पिछले अगर दस दिनों की बात करें तो संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन दिन पहले ही एक संक्रमित के परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब तक जिले में सात परिवारों के दो या इससे अधिक सदस्य संक्रमित मिल चुके हैं।
98 सैंपल भेजे टेस्ट के लिए, 42 रिपोर्ट आईं निगेटिव
कोरोना टेस्ट के लिए वीरवार तक जिले से 5023 सैंपल रोहतक पीजीआई भेजे गए हैं और इनमें से 4811 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव और 87 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को जिले से 98 सैंपल भेजे गए जबकि 42 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। अभी 125 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।

डीसी ने फोन पर संक्रमितों से बात कर बढ़ाया हौसला
वीरवार को डीसी शिवप्रसाद शर्मा ने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमितों से फोन पर बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। डीसी ने कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है और जल्द ही वो स्वस्थ हो जाएंगे। वीरवार को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 16 और क्वारंटीन सेंटरों में आठ लोग भर्ती रहे।
वीरवार को छह पॉजिटिव रिपोर्ट हमारे पास आई हैं। इनमें से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव दो लोगों के संपर्क में आए हुए हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
- डॉ. मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed