{"_id":"5ef4dfdc8ebc3e42b62d0498","slug":"corona-active-case-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk5611591190","type":"story","status":"publish","title_hn":"किर्गिस्तान से लौटे एमबीबीएस के छात्र सहित 3 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किर्गिस्तान से लौटे एमबीबीएस के छात्र सहित 3 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में वीरवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में किर्गिस्तान से लौटा एमबीबीएस का छात्र, एक पुलिस कर्मी और फ्लिपकार्ट कंपनी का एक कर्मचारी शामिल है। तीनों नए संक्रमित माई खुर्द, सरूपगढ़ और मंदौली गांव के रहने वाले हैं। रिजर्व कंपनी का चौथा कर्मी संक्रमित मिलने से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है। माई खुर्द गांव निवासी 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह झज्जर फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता है। युवक का गत 22 जून को सैंपल लिया गया था और बुधवार रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को विभाग ने देर रात ही आइसोलेट कर दिया। उसके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। संक्रमित के संपर्क में आने वालों के रिपोर्ट आने के पांचवे दिन सैंपल लिए जाएंगे।
वहीं, किर्गिस्तान से सरूपगढ़ गांव लौटा एक 20 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। युवक वहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। गत 18 जून को वह लौटा था और स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। उसका सैंपल भी 22 मई को लिया गया था। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि बुधवार रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उक्त युवक को को भी कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
तीसरा संक्रमित मंदौली गांव निवासी 30 वर्षीय पुलिस कर्मी है। वह रिजर्व कंपनी में तैनात है। उक्त संक्रमित कोरोना पॉजिटिव मिले भिवानी और महेंद्रगढ़ निवासी तीन सिपाहियों के संपर्क में आया था। रिजर्व कंपनी शहर की एक धर्मशाला में ठहराई गई है। कंपनी के चार कर्मी अब तक संक्रमित मिल चुके हैं।
विदेश से आने वाला पहला पैसेंजर मिला संक्रमित
कोरोना महामारी फैलने के बाद विदेशों से 150 लोग जिले में वापसी कर चुके हैं। इन सभी को 14 दिन के लिए फेसलिटी क्वारंटीन किया गया था और यह समयावधि पूरी करने के बाद ही उन्हें घर भेजा गया। सरूपगढ़ निवासी छात्र विदेश से वापसी करने वाला पहला ऐसा पैसेंजर है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 20 से अधिक देशों से लोग अपने घरों में वापसी कर चुके हैं।
फ्लिपकार्ट कंपनी का दूसरा कर्मचारी मिला संक्रमित
फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करने वाले जिले के दो लोग संक्रमित मिल चुके हैं। एक मामला करीब दस दिन पहले सामने आया था। उक्त संक्रमित युवक गुरुग्राम में फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता था, जबकि दूसरा मामला वीरवार को सामने आया है। माई खुर्द निवासी संक्रमित झज्जर फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता है।
4627 सैंपल भेजे, 4501 की रिपोर्ट निगेटिव
जिला स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार दोपहर तक कोरोना टेस्ट के लिए 4627 सैंपल पीजीआई भेजे हैं। इनमें से 4501 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव और 72 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 54 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 1602 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया हुआ है जबकि 1446 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं।
जिले में अब 35 कोरोना एक्टिव केस
बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। इसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 32 हो गई थी। वीरवार को तीन और नए मामले सामने आए हैं और अब एक्टिव केस 35 हो गए हैं। कोरोना को मात देकर 36 संक्रमित घर लौट चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। वीरवार को 20 लोग अइसोलेशन वार्ड में और सात लोग क्वारंटीन सेंटर में भर्ती थे। पिछले दो दिनों में नौ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
तीनों नए संक्रमित माई खुर्द, मंदौली और सरूपगढ़ गांव के रहने वाले हैं। जिले में अब 35 एक्टिव केस हैं। तीनों संक्रमितों को हमने आइसोलेट कर दिया है और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
- डॉ. मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी