फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona active case,charkhi dadri news

गाजियाबाद से लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित, जिले में 26 एक्टिव केस

Tue, 23 Jun 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona active case,charkhi dadri news
जिले में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। संक्रमित खोरड़ा गांव का रहने वाला है और वह गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर है। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे आइसोलेट कर दिया है। यह नया मामला मिलने के बाद जिले में अब 26 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित की हिस्ट्री खंगालने में जुटा हुआ है ताकि उसके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को एक और पॉजिटिव केस सामने आने के बाद दादरी जिले में संक्रमितों की संख्या 63 हो गई है। इनमें से 36 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक संक्रमित की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 26 एक्टिव केस हैं। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि खोरड़ा गांव निवासी संक्रमित गत 20 जून को ही गाजियाबाद से अपने घर लौटा था। 20 को ही वह अपना सैंपल देने अस्पताल पहुंचा था। सोमवार देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि संक्रमित गाजियाबाद की एक कंपनी में सुपरवाइजर है और पिछले काफी समय से वहां काम कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। वहीं, मंगलवार को किसी संक्रमित को डिस्चार्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

4339 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव, 96 का इंतजार
मंगलवार तक जिला स्वास्थ्य विभाग ने 4498 सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए पीजीआई रोहतक भेजे हैं। इनमें से 63 की रिपोर्ट पॉजिटिव तो 4339 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 96 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। मंगलवार को 36 सैंपल भेजे गए जबकि 61 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को आइसोलेशन वार्ड में 10 तो क्वारंटीन सेंटरों में 51 लोग भर्ती रहे। जिले के 1426 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं और 1590 लोग होम क्वारंटीन हैं।

खोरड़ा में स्क्रीनिंग कार्य शुरू
गांव खोरडा में संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ने 67 घरों में रहने वाले 328 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि ग्रामीणों से सजगता बरतने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed