फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: 45 people including DSP and Saral Kendra employees found Corona positive

कोरोना : डीएसपी और सरल केंद्र के कर्मचारी समेत 45 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corona: 45 people including DSP and Saral Kendra employees found Corona positive
कोरोना : डीएसपी और सरल केंद्र के कर्मचारी समेत 45 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- 12 संक्रमितों ने शनिवार को दी कोरोना को मात, नए केस मिलने के बाद 5393 हुई संक्रमितों की संख्या, 260 केस हैं सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को 45 लोग कोरोना पॉजगिटिव पाए गए हैं। इनमें डीएसपी और सरल केंद्र का एक कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, शनिवार को एक बच्चा और आठ महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दूसरी ओर विभाग ने 12 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने पैंतालीस नए केस मिलने और 12 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नए सभी संक्रमितों को विभाग ने ट्रेस कर होम आइसोलेट कर दिया है और अब टीमें उनकी स्वास्थ्य जांच करने घर पहुंचेंगी।
सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 45 नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5393 हो गई है। इनमें से 260 केस अभी सक्रिय हैं। वहीं, 12 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब कोरोना को हराने वालों की संख्या बढ़कर 4994 हो गई है। विभाग ने शनिवार को 545 नए सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

------
21 पॉजिटिव शहर और 24 गांवों के रहने वाले -
दूसरी ओर शनिवार को जो 45 पॉजिटिव केस जिले में पाए गए हैं उनमें 21 शहर और 24 गांवों के रहने वाले हैं। नए संक्रमितों की उम्र 12 से 60 साल के बीच है। शनिवार को 30 वर्ष से अधिक उम्र के 26 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, पिछले 19 दिनों के अंदर जिले में 313 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें से 54 ही स्वस्थ हुए हैं और बाकी अभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में मिले नए केस -
शनिवार को वाल्मीकि बस्ती, पुरानी सब्जी मंडी, घिकाड़ा रोड, डेरा वाली धर्मशाला, पुरानी अनाज मंडी, वार्ड-12, लोहारु रोड, डाकखाना क्षेत्र, मेजबान चौक के समीप, प्रेम नगर, पूर्ण मार्केट आदि क्षेत्रों में नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
- इन गांवों में मिले कोरोना पॉजिटिव केस -
शहर के अलावा शनिवार को रावलधी, मकड़ाना, दातोली, लोहरवाड़ा, छिल्लर, झोझू, सांवड़, बास रानीला, दगड़ोली, घिकाड़ा, मानकावास, बौंदकलां, सांवड़, भागेश्वरी, खेड़ी बत्तर और चरखी आदि गांवों में भी कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

वर्जन::
शनिवार को जिले में 45 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5393 हो गई है। इस समय जिले में 260 संक्रमित उपचाराधीन हैं। नए सभी संक्रमितों को ट्रेस कर विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
---------
फोटो 22
बस स्टैंड परिसर में कोरोना जांच के लिए सैंपल देता व्यक्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed