फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: 24 infected including five-month-old girl, 30 patients healthy

कोरोना : पांच माह की बच्ची सहित 24 संक्रमित, 30 मरीज स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona: 24 infected including five-month-old girl, 30 patients healthy
चरखी दादरी। पिछले 20 दिनों में सोमवार को पहली बार रिकवरी दर संक्रमण दर से अधिक रही। सोमवार को कोरोना के जहां 24 नए केस मिले तो वहीं 30 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाकर 2624 लोगों को वैक्सीन भी लगाई। फिलहाल जिले में कोरोना के 291 केस सक्रिय हैं। सोमवार को पांच माह की बच्ची भी संक्रमित मिली है, जो अब तक सबसे कम उम्र की संक्रमित है।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना के जो 24 नए मामले सामने आए हैं उनमें से 14 संक्रमित शहर और 10 गांवों के रहने वाले हैं। नए संक्रमितों नौ महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5470 हो गई। इनमें से 5040 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 656 नए सैंपल लिए गए और अब तक जिले से 323324 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 586 की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन

शहर में यहां मिले कोरोना के नए केस
सोमवार को बधवाना गेट निवासी 15 वर्षीय किशोरी, एमसी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी और 42 वर्षीय महिला, प्रेमनगर निवासी 54 वर्षीय महिला, चंपापुरी निवासी 25 वर्षीय युवती, वाल्मीकि बस्ती निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, रोहतक चौक निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, घिकाड़ा रोड निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, लोहारू रोड निवासी पांच माह की बच्ची, रोहिल्ला टेंट हाउस वपाली गली निवासी 25 वर्षीय युवक, वेयर हाउस क्वार्टर निवासी 33 वर्षीय महिला, सरदार झाडू सिंह चौक निवासी 18 वर्षीय युवक, जांगड़ा मार्केट निवासी 21 वर्षीय युवती और महेंद्रगढ़ बाईपास निवासी 24 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में भी सामने आए कोरोना केस
सोमवार को इमलोटा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, जावा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, धनासरी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, बिगोवा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, मानकावास निवासी 23 वर्षीय युवती, चांगरोड निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, ढाणी फौगाट निवासी 63 वर्षीय महिला, बौंदकलां निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, जीतपुरा निवासी 23 वर्षीय युवती व इमलोटा निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
317 ने लगवाई एहतियाती डोज, 306 किशोर भी किए कवर
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि सोमवार को 2624 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। उन्होंने बताया कि 317 लोगों को एहतियाती डोज दी गई 306 किशोरों का भी टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को 931 लोगों को को-वॉक्सिन और 1693 को कोविशील्ड की डोज दी गई। सोमवार को सबसे अधिक वैक्सीनेशन गोपी सीएचसी पर हुआ और यहां 627 लोग कवर किए गए।

नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5470 हो गई है। सोमवार को 30 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि 2624 को वैक्सीन की डोज दी गई है। डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed