फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   coomunity toilets will be repaired

Charkhi Dadri News: शहर के 12 सार्वजनिक शौचालय हाेंगे चकाचक, एस्टीमेट तैयार

Sun, 22 Dec 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
coomunity toilets will be repaired
- नगर परिषद अधिकारी 25 दिसंबर तक पूरा करवाएंगे मरम्मत कार्य, एक लाख रुपये आएगी लागत
विज्ञापन




- 25 दिसंबर के बाद प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचेगी ओडीएफ प्लस प्लस टीम

संवाद न्यूज एजेंसी



चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से शहर के 12 सार्वजनिक शौचालयों की दशा सुधारी जाएगी। इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह से काम शुरू करवा दिया जाएगा।

अधिकारियों का दावा है कि 25 दिसंबर से पहले शौचालय मरम्मत कार्य पूरा करवा लिया जाएगा। वहीं, 25 दिसंबर के ओडीएफ प्लस प्लस के तहत प्रबंधों का जायजा लेने कभी भी टीम पहुंच सकती है।
विज्ञापन




शहर में विभिन्न क्षेत्रों में 12 सार्वजनिक शौचालय हैं। इनकी देखरेख नगर परिषद करती है। लेकिन, कुछ शरारती तत्वों व लोगाें की लापरवाही के कारण शौचालय बदहाल रहते हैं। अब नगर परिषद की ओर से शहर को ओडीएफ प्लस प्लस व स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत आवेदन किया गया है। कार्य की मॉनीटरिंग नगर आयुक्त विश्वजीत चौधरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके तहत ही अधिकारियों ने सभी शौचालयों की मरम्मत करने के लिए एक लाख रुपये का बजट तैयार किया है। हालांकि, इसके लिए नया बजट नहीं आया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिले बजट से ही कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए कोटेशन प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। अब रविवार से काम शुरू हो जाएगा।

- तकनीकी शाखा को सौंपी जिम्मेदार

एसबीएम जिला प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि पांच साप्ताहिक कार्यक्रम में स्वच्छ शौचालय, हमारी जिम्मेदारी थीम के तहत कार्य करवाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया संचालन तकनीकी शाखा को सौंपी गई। फिलहाल, शौचालयों की हालत काफी खराब है। कहीं पर उचित व्यवस्था तक नहीं है। अब परिषद सर्वेक्षण को लेकर सतर्क है। जिले को रैंकिंग दिलाने के लिए प्रयासरत है। 25 दिसंबर के बाद मुख्यालय से निरीक्षक टीम दादरी पहुंचेगी और जिले का निरीक्षण कर रैंकिंग में शामिल करेगी।



- रख-रखाव के लिए शौचालय गोद ले सकती हैं संस्थाएं



ज्योति शर्मा ने बताया कि सभी जिलों में नगर परिषद की ओर से विभिन्न संस्थाओं को सार्वजनिक शौचालय गोद दिए गए हैं। इनका रख-रखाव संस्थाएं अपने स्तर पर करती हैं। इसकी इच्छुक संस्थाएं नगर परिषद में जाकर पूछताछ कर सकती हैं। गोद लेने के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं।

- शौचालयों में होंगे ये कार्य

सभी सार्वजनिक शौचालयों में पानी की व्यवस्था, सीट, टाइलें, दरवाजे व सफाई के प्रबंध किए जाएंगे। विकलांगों के लिए शौचालयों में विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की भी नियमित सफाई के लिए ड्यूटी लगाई जाएगी।




वर्सन:
शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की दशा सुधारी जाएगी और लोगों को एकदम चकाचक शौचालय देने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल एस्टीमेट बनाकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



-सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद

फोटो- 07

शहर के झज्जर रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय में सफाई करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed