फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Convocation ceremony at Janata College on 14th

Charkhi Dadri News: जनता कॉलेज में दीक्षांत समारोह 14 को, तैयारियों के लिए की समीक्षा बैठक

Wed, 06 Mar 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony at Janata College on 14th
चरखी दादरी। जनता कॉलेज में 14 मार्च को 31वें दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक सत्र 2020 से 2022 के 700 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि समारोह में बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित राजनीतिक विश्लेषक एवं प्रोफेसर संगीत रागी समारोह में विशेष व्याख्यान देंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर दीक्षांत समारोह की तैयारियां व्यवस्थित रूप से चल रही है। संबंधित विद्यार्थियों को दूरभाष के साथ-साथ महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी दीक्षांत समारोह के संबंध में पूर्ण सूचना प्रेषित की गई है। दीक्षांत समारोह में आमंत्रित सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रिहर्सल के लिए 13 मार्च को भी महाविद्यालय में उपस्थित होना है, ताकि एक उचित व्यवस्था के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय कॉलेज को भेंट किया वाटर कूलर

चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ राजकीय कॉलेज के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया है। गांव निवासी पंडित गणेश की पत्नी सुंदर देवी की स्मृति में उनके पुत्र प्रेम शर्मा व ओमप्रकाश शर्मा ने कॉलेज को वाटर कूलर आरओ भेंट किया है। महाविद्यालय परिवार ने परिजनों का आभार प्रकट किया है। महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता फौगाट ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। शिक्षा व समाज का परस्पर संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed