फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Convenience: Direct bus service will start on Dadri-Kota route from Monday

सुविधा : दादरी-कोटा रूट पर सोमवार से शुरू होगी सीधी बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Convenience: Direct bus service will start on Dadri-Kota route from Monday
चरखी दादरी। परिवहन विभाग सोमवार को दादरी से कोटा की सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। लोगों की मांग पर विभाग ने यह निर्णय लिया है और इसके लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। डिपो महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि इसके लिए समय सारिणी भी तैयार की जा चुकी है और सोमवार को पहली बार इस रूट पर सीधी बस सेवा शुरू होने के चलते दो उपनिरीक्षक भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

दादरी डिपो के बेडे़ में इस समय 129 बसें हैं। दादरी बस स्टैंड से प्रतिदिन 80 बसों का संचालन होता है। अभी भी जिले से कई लंबे रूटों पर सीधी बस सेवा नहीं है। इनमें कोटा और शिमला शामिल थे। कोटा रूट पर बस सेवा का संचालन करने की योजना अधिकारियों ने करीब छह माह पहले तैयार की थी और अब जाकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हुई हैं।
विज्ञापन

कोटा रूट पर बस सेवा शुरू होने से सीधे तौर पर कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों को इसका फायदा होगा। जिले से 300 से अधिक युवा कोटा में कोचिंग ले रहे हैं और सप्ताह के अंत में घर आते हैं। अब तक सीधी बस सेवा न होने के कारण उन्हें दो बसें बदलकर दादरी पहुंचना पड़ता है और यही स्थिति वापस जाते समय रहती है। दादरी से कोटा की दूरी 494 किलोमीटर है। दादरी से कोटा का सीधा किराया 500 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये रहेगा बस चलने और वापसी का समय -
सोमवार से सुबह 7:40 पर दादरी बस स्टैंड से कोटा के लिए बस रवाना होगी। आदमपुर, बधवाना, आकोदा, महेंद्रगढ़, नारनौल, कोटपुतली, जयपुर, टोंक व बूंदी होते हुए शाम 7:50 पर बस कोटा पहुंचेगी। अगली सुबह 8:10 पर बस कोटा से दादरी के लिए चलेगी जो शाम को 8:20 पर दादरी पहुंचेगी।

वर्जन :
सोमवार से दादरी-कोटा रूट पर बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा और इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हैं। पहली ट्रिप पर बस के साथ हम दो उपनिरीक्षक भी भेजेंगे और इस संबंध में कार्यालय आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
- देवदत्त, महाप्रबंधक, दादरी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed