फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   contractors protest continued

लंबित मांगें पूरी होने पर ही खत्म होगा धरना : प्रीतम बलाली

Sun, 14 Jul 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
contractors protest continued
जनस्वास्थ्य विभाग में ठेकेदार एसाेसिएशन का अनिश्चिकालीन धरना शनिवार को 12वें दिन भी रहा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग में ठेकेदारों का बकाया भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने एक्सईएन कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर रोष जाहिर किया और लंबित मांगें पूरी होने के बाद ही धरना खत्म करने का एलान किया। शनिवार को धरने की अध्यक्षता राजेश पैंतावास ने की जबकि मार्गदर्शन यूनियन जिला प्रधान प्रीतम बलाली का रहा।
शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए ठेकेदारों ने मेंटेनेंस एस्टीमेट व इनकी राशि सहित अन्य सभी मामलों में देरी व लापरवाही को लेकर रोष जताया। नारेबाजी कर सरकार से मांगे पूरी करने का आह्वान किया। जिला प्रधान प्रीतम बलाली ने बताया कि बकाया भुगतान की समस्या अकेले दादरी जिले में ही नहीं है बल्कि भिवानी रेंज के अनेक स्थानों पर ठेकेदार इस परेशानी से जूझ रहे हैं। कई स्थानों पर ठेकेदार अपनी परेशानियों को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित में अवगत करा चुके हैं, लेकिन उनकी भी सुनवाई अधिकारी नहीं कर रहे हैं। आगामी सप्ताह में अन्य जिलों में भी जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार अपने बकाया पेमेंट व अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन आरंभ कर देंगे।
विज्ञापन

यूनियन जिला प्रधान प्रीतम और अन्य ठेकेदारों ने कहा कि विभाग व अधिकारी अपनी मनमानी करने पर उतर आए हैं। अब यह सहन से बाहर है। उन्होंने कहा कि दादरी से बाहर जहां भी साथी ठेकेदार अपने बकाया भुगतान व समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। दादरी के ठेकेदार उन्हें अपना पूरा समर्थन देंगे। साथ ही वे सभी मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान अमरजीत सनवाल, रामबिलास शर्मा, सुखबीर, नसीब घसौला, प्रीतम झामरी, प्रवीन अटेला, उमेद मोरवाला आदि ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - 08
जनस्वास्थ्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना देते ठेकेदार। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed