फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contaminated water reaching homes, case of changing 20 km long drinking water line in cold storage

घरों में पहुंच रहा दूषित पानी, 20 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बदलने का मामला ठंडे बस्ते में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water reaching homes, case of changing 20 km long drinking water line in cold storage
पेयजल संकट के चलते टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर में सीवर मिक्स पेयजल की आपूर्ति का स्थायी समाधान करने के लिए करीब 20 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन को बदलने की जरूरत है। इसके लिए विभाग एस्टिमेट तैयार कर हैड ऑफिस भेज चुका है, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पा रही है। सरकार की ओर से फाइल अटकाने के कारण शहर की करीब 30 फीसदी आबादी को सीवर मिक्स पेयजल आपूर्ति की समस्या का दंश झेलना पड़ रहा है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि सरकार से अनुमति मिलते ही पेयजल लाइन बदलने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। शहर में करीब 45 साल पुरानी पेयजल लाइनें हैं जो कंडम हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर में पेयजल की गुणवत्ता लंबे समय से नहीं है। शहर में करीब 40 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइनें हैं। जिस समय शहर का जलघर बना था, उसी समय ये मेन लाइनें बिछाई गई थीं। ये मेन लाइनें अब जवाब दे चुकी हैं। इनके साथ-साथ ही सीवर की लाइनें भी बिछा रखी हैं। अब पेयजल लाइनों के जर्जर होने की वजह से इनमें सीवर का पानी मिक्स होकर सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन

जिस समय पेयजल लाइनें बिछाई गई थी, उस समय पुरानी तकनीक थी। अब विभाग हर जगह लोहे की डीआई पाइप लाइनें बिछा रहा है। इन पाइप में जंग नहीं लगता और इनकी उम्र भी लंबी होती है। शहर में इस समय दो जलघर हैं। मेन जलघर चंपापुरी में और दूसरा रामनगर में बना है। चंपापुरी जलघर करीब 45 साल पुराना है। इस जलघर को आधुनिक तकनीकी ढांचे से अपडेट करने की जरूरत है। शहर के लोगों की लंबे समय से सीवरयुक्त पानी की शिकायत बनी हुई है। खासकर पुराने शहर एरिया में हालात ज्यादा खराब हैं। नई कालोनियों में यह समस्या कुछ हद तक कम है। दूषित पेयजल आपूर्ति से ही पेट, लीवर, आंत संबंधी रोगों को ज्यादा बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में तैयार हुआ था पौने तीन करोड़ का एस्टिमेट
जनस्वास्थ्य विभाग को इसके लिए योजना तैयार करने की जरूरत है। विभाग ने सन 2020 में पौने तीन करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर हैड ऑफिस भेजा था, लेकिन इसकी मंजूरी नहीं मिली है। जलघर से चंपापुरी कॉलोनी, रोहतक रोड मेन लाइन को बदलने की जरूरत है। इस मेन लाइन में अवैध कनेक्शन भी हैं। विभाग अधिकारियों का तर्क होता है कि मंजूरी व बजट मिलने पर ही प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सकता है। अधिकारी तो पेपर वर्क पूरा कर सकते हैं।
इन क्षेत्रों में बनी दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या
इस समय शहर के गांधी नगर, हरि नगर, प्रेम नगर, छोटी बाजारी, सुभाष चौक, मुख्य बाजार, वार्ड-17, वार्ड-14, वाल्मीकि बस्ती, रविदास नगर, वार्ड-पांच आदि क्षेत्रों में सीवर मिक्स पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है।

वर्जन
जैसे ही हैड ऑफिस से किसी प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल जाती है, विभाग तत्परता से काम पूरा करवाता है। जल्द इी इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सीवर मिक्स पानी की समस्या का स्थायी समाधान जल्द कर दिया जाएगा।
- जगदीशचंद्र, जनस्वास्थ्य विभाग, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed