फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contaminated water filled in the streets and roadsides of village Kadama

Charkhi Dadri News: गांव कादमा की गलियों और सड़क किनारे भरा दूषित पानी

Sat, 07 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water filled in the streets and roadsides of village Kadama
दूषित पानी की निकासी का प्रबंध न होने पर रोष जताते ग्रामीण।
कादमा। गांव कादमा में दूषित पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं हो सके हैं। इस कारण गलियों और सड़क किनारे दूषित पानी भरा है। ऐसे में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से समस्या सुलझाने की मांग कई बार है। इसके बावजूद समाधान होने के कारण लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने विभाग पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगा जिला प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण सत्यवीर शर्मा, महेंद्र, गजे सिंह, धनपत, लक्कीराम, अशोक कुमार और दुकानदार विकास आदि ने कहा कि कादमा गांव की आबादी करीब 11,000 है।
इस कस्बे में करीब तीन सौ दुकानें हैं। इसके बावजूद दूषित पानी की निकासी न होने के कारण गांव की गलियों, मुख्य रास्तों और सड़काें पर जलभराव हो रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूषित जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी होती है। लंबे समय से जलभराव के कारण बीमारियां फैलने की भी आशंका है। उन्होंने कहा कि दूषित जलभराव से आने वाली दुर्गंध के कारण उनका दुकानों में बैठना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि वे समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या पर संज्ञान नहीं लिया गया। इस कारण समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed