फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   construction of government college building

Charkhi Dadri News: बौंदकलां में राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित

Mon, 22 Jan 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
construction of government college building
चरखी दादरी/बौंदकलां। बौंदकलां में राजकीय महाविद्यालय का नया भवन बनाने के लिए लोनिवि ने निविदा आमंत्रित कर दी है। अगले माह निविदा खुलेगी और इसके तुरंत बाद कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा। तीन मंजिला भवन निर्माण पर करीब 25.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी और एजेंसी को दो साल के अंदर भवन निर्माण कार्य पूरा करना होग। महाविद्यालय का नया भवन बनने से 800 विद्यार्थियों और 47 स्टाफ सदस्यों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बौंदकलां का महाविद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर है। कई बार पुराने भवन का मलबा टूटकर गिर चुका है और इस कारण विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर यहां पढ़ने के लिए मजबूर हैं। सरकार के निर्देशों पर लोनिवि ने महाविद्यालय का नया भवन बनाने की योजना तैयार की है। इसके अनुसार करीब 3,800 वर्ग गज में बनने वाले भवन पर लोनिवि 25,32,96,000 रुपये खर्च करेगा। भवन का निर्माण शुरू करवाने के लिए हाल ही में विभाग की ओर से निविदा आमंत्रित की गई है।
विज्ञापन

विभाग की योजना के अनुसार यह भवन तीन मंजिला बनाया जाएगा। हर मंजिल पर लैब समेत कक्षाकक्ष की सुविधा होगी। नए भवन में भौतिकी, रसायन और कंप्यूटर के लिए प्रयोगशाला कक्ष भी बनाए जाएंगे। भवन की तीनों मंजिलों पर 80 गुणा 44 वर्ग क्षेत्र में आधुनिक हाॅल भी बनाए जाएंगे। कॉलेज भवन में छात्र, छात्राओं के लिए अलग-अलग कक्षाकक्ष भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पुराने भवन से टपकता था बारिश का पानी

करीब 27 साल पुराने भवन में कई स्थानाें पर दरारें आईं हैं। भवन की छत पर बारिश का पानी भर जाने से पानी टपकता रहता है जिससे पढ़ाई काफी हद तक प्रभावित होती है। हादसे की भी आशंका रहती है। नया भवन बनने से इन तमाम परेशानियों से राहत मिलेगी।

- 23 कक्षाकक्ष और नौ प्रयोगशाला कक्ष बनेंगे
महाविद्यालय के नए भवन में 23 कक्षाकक्ष और हर मंजिल पर तीन लैब समेत कुल नौ प्रयोगशाला कक्ष बनाए जाएंगे। भवन की दूसरी मंजिल पर प्राचार्य कक्ष, प्रतीक्षालय, स्टाफ रूम भी बनाया जाएगा।



बौंदकलां के महाविद्यालय भवन का निर्माण जल्द शुरू करवाने की योजना है। इसके लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। एजेंसी को दो साल के अंदर कार्य पूरा कर भवन हस्तगत (हैंडओवर) करना होगा। - अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed