फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Connections will be issued to houses from the main head of the line.

Charkhi Dadri News: मुख्य पेयजल लाइन में अब कम जगह होंगे कनेक्शन

Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Connections will be issued to houses from the main head of the line.
जगवीर शर्मा
विज्ञापन


चरखी दादरी। शहरवासियों की वर्षों पुरानी पानी के कम दबाव और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या सुलझने वाली है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने राहत दिलाने की तैयारी की है। इसके तहत ऊर्ध्वाधर कनेक्शन (वर्टिकल कनेक्शन) प्रक्रिया लागू की जाएगी। इसके तहत मुख्य लाइन में हर जगह पेयजल कनेक्शन देने के बजाय लाइन के मुख्य हेड से घरों को कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
दूषित पेयजल आपूर्ति से उपभोक्ताओं को छुटकारा दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग अब शहर में कनेक्शन प्रणाली बदलने की तैयारी में है। इस प्रणाली के तहत एक गली में लाइन में मुख्य कनेक्शन कर एक या दो हेड प्वाइंट बनाए जाएंगे। इन हेड प्वाइंट से ही गली के सभी घरों के कनेक्शन किए जाएंगे। इससे मेन लाइनों में कनेक्शनों की संख्या घट जाएगी जिससे कनेक्शन लीकेज का पता जल्द चल जाएगा। लाइनें जल्दी क्षतिग्रस्त भी नहीं हाेंगी।
विज्ञापन

अभी एक गली में 20 से 25 कनेक्शन दिए गए हैं। इससे पूरी लाइन में कई जगह कट लगे हैं। इनमें से कोई न कोई कनेक्शन लीक हो जाता है, जिससे लीकेज ढूंढ़ने में काफी समय लग जाता है। विभाग नलों में पानी का दबाव बढ़ाने की दिशा में भी काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए विभाग ने 115 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जलघरों में बने टैंकों की स्टोरेज क्षमता बढ़ाई जानी है ताकि पानी की किल्लत न होने पाए। इस प्रोजेक्ट के तहत नगर से सटे गांव घिकाड़ा में बने जलघर की क्षमता बढ़ाकर 35 फीसदी शहरी क्षेत्र को इससे जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार मेन चंपापुरी और रामनगर जलघरों की भंडारण क्षमता भी बढ़ाई जानी है। यहां बने टैंकों का आकार बढ़ाया जाएगा ताकि ज्यादा मात्रा में पानी का भंडारण हो सके।



- शहर में बिछेंगी नई पेयजल लाइनें
विभाग की योजना के अनुसार मेन लाइनों के समानांतर छोटी लाइनें बिछाई जाएंगी ताकि मेन लाइनों में लोग कनेक्शन न कर सके और पानी अंतिम छोर तक पहुंच सके। शहर में इस समय सीवर मिश्रित दूषित पानी की शिकायत भी मिल रही है। नई लाइनें बिछाने से यह समस्या भी दूर हो जाएगी।
- जलघरों में लगेंगे पानी शुद्धिकरण संयंत्र
अभी लगी मोटरों की पानी उठाने की क्षमता कम हो चुकी है जिससे लाइन के अंतिम छाेर पर पड़ने पर मकानों में पानी नहीं पहुंच पाता। जलघरों में पानी शुद्धिकरण के लिए भी संयंत्र तैयार होगा। जलघरों में नई मोटरें भी लगाईं जाएंगी।


विभाग ने शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। दूषित पेयजल आपूर्ति से उपभोक्ताओं को छुटकारा दिलाने के लिए विभाग वर्टिकल कनेक्शन प्रणाली लागू करने की तैयारी में है। इस प्रणाली के तहत एक गली में मेन लाइन में कनेक्शन कर एक या दो हेड प्वाइंट बनेगा। इस हेड प्वाइंट से ही गली में सभी घरों में कनेक्शन किए जाएंगे इससे मेन लाइनों में कनेक्शनों की संख्या घट जाएगी। कनेक्शन लीकेज की समस्या दूर हो जाएगी। - सोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed