फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress workers welcomed the Sandesh Yatra

देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरा : कुमारी सैलजा

Mon, 22 Jan 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Congress workers welcomed the Sandesh Yatra
बौंदकलां में पहुंचीं कुमारी सैलजा, किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्त
चरखी दादरी/बाढड़ा/बौंदकलां। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस की संदेश यात्रा रविवार को दादरी, बाढड़ा, बौंदकलां पहुंची। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के लोक लुभावन वादों ने देश और प्रदेश को खोखला कर दिया है। इससे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरा हो गया है।
विज्ञापन



किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ साल में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के मामले में प्रदेश को काफी पीछे धकेल दिया है। प्रदेश में हर तरफ हाहाकार मचा है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य का ढांचा जर्जर हो गया है। श्रुति ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र उनके पिता स्व. सुरेंद्र सिंह की कर्मस्थली रही है। इस क्षेत्र से उनका पारिवारिक रिश्ता है। यात्रा कार्यक्रम में अजीत फौगाट, वीरेंद्र पप्पू, जगदीप सांगवान, रामअवतार खोरड़ा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


बौंदकलां में कुमारी सैलजा ने कहा कि ये यात्रा सभी 10 लोकसभा और 90 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस संदेश यात्रा का लक्ष्य भाजपा शासन मुक्त करना है। इस मौके पर महेंद्र सोनी, रोशन, कप्तान रामफल सिंह, आजाद सिंह, जगदीश, सुशील धानक, रामकुमार, जितेंद्र परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed