{"_id":"62ed605276f32414a7730ee1","slug":"congress-workers-demonstrated-against-inflation-charkhidadri-news-hsr6385354121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके उपरांत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए नारे लगाते हुए पुलिस बस में जा चढ़े। एक घंटा इंतजार करने के बाद कार्यकर्ता बस से नीचे उतरे। इससे पहले सुबह 9.30 बजे से ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। 10 बजे कार्यकर्ताओं ने हाथों में पट्टिकाएं लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया व नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। जब यूपीए ने 2014 में सत्ता छोड़ी उस वक्त रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 410 रुपये थी जो आज 1060 रुपये के पार है। उन्होंने कहा कि यही हाल तेल और खाद्य सामग्री का है। बढ़ी कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की जेब खाली कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जब भी रसोई गैस या तेल के दाम पांच रुपये भी बढ़ जाते थे तो भाजपा के नेता अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे लेकिन आज सत्ता के लोभ में चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी थोंपने की भी कड़ी निंदा की। कांग्रेसी नेता राजू मान ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग अपने राजनैतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने में कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान ने कहा कि जिले की प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल छह अगस्त शनिवार को सुबह 11 बजे स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श करेंगी।
विज्ञापन
- ये रहे मौजूद
इस मौके पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान, प्रदेश प्रवक्ता मनीषा सांगवान, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल धनखड़, एससी सैल के जिलाध्यक्ष सुशील, नीतिन जांघू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत फौगाट, प्रीतम पूर्व चेयरमैन, अमन डालावास, डॉ. ओमप्रकाश, देवेंद्र लीला, एडवोकेट सुनील सांगवान आदि भी मौजूद रहे।