फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress will fight for the rights of workers from the streets to the Parliament: Rao Dan Singh

सड़क से लेकर संसद तक मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : राव दान सिंह

Thu, 22 Jan 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Congress will fight for the rights of workers from the streets to the Parliament: Rao Dan Singh
पूर्व सीपीएस राव दान सिंह का स्वागत करतीं डॉ. मनीषा सांगवान व अन्य। - फोटो : 1
चरखी दादरी। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह ने वीरवार को जिले के लोहारू रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि मनरेगा को कमजोर करना सीधे तौर पर गरीब और मजदूर वर्ग पर हमला है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर आमजन के हित में सदैव संघर्ष करने का आह्वान किया। कांग्रेस मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में बदलाव करने से भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। मनरेगा में बदलाव का सबसे ज्यादा असर श्रमिक वर्ग पर पड़ेगा। कांग्रेस सरकार ने मजदूरों को मनरेगा के माध्यम से काम का अधिकार दिया था लेकिन भाजपा सरकार उसे खत्म कर ठेकेदारी प्रथा शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले ग्राम पंचायतें अपनी जरूरत के अनुसार विकास योजनाएं बनाकर काम करवाती थी लेकिन अब नई योजना में यह प्रावधान भी खत्म कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और पूरे देश में इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने और धीरे-धीरे खत्म करने की मंशा से पूरी तरह कमर कस चुकी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन मंसूबों को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है और इसके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, रणबीर फौजी, सुरेश पांडवानियां, प्रीतम बलाली, कमलेश मलिक, अधिवक्ता आनंद विजारणियां आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed