फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   congress meeting

संगठन विस्तार में कांग्रेस संघर्षशील कार्यकर्ताओं को देगी प्राथमिकता : सुशील

Sun, 14 Sep 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
congress meeting
बाढड़ा ब्राह्मण धर्मशाला में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील धानक। स्रो
फोटो 29
विज्ञापन


बाढड़ा ब्राह्मण धर्मशाला में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष सुशील धानक। स्रोत : विज्ञप्ति
- जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को बाढड़ा ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की गई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। ब्राह्मण धर्मशाला में कांग्रेस संगठन के विस्तार के लिए बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील धानक ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन विस्तार में संघर्षशील कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हो।
सुशील ने कहा कि जिले में अनेक वरिष्ठ नेता हैं, जिनके मार्गदर्शन में पार्टी भविष्य की रणनीति तय करेगी और जनसमस्याओं के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कंवीनर राजू मान ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुशील धानक ने कहा कि भाजपा राज में किसी की सुनवाई नहीं है। यही वजह है कि हर रोज प्रदेश के किसी न किसी कोने में आंदोलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाढड़ा में मुआवजे और बीमा क्लेम घोटाले की मांग के लिए पिछले दो महीने से किसान धरने पर बैठे हैं। सरकार ने अब तक उनकी कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आपसी भितरघात को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ नेता तो केवल टिकट लेने के लिए क्षेत्र में आते हैं। बैठक में पार्टी के हाथ के निशान को ही नेता मानने पर सहमति बनी।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान सुशील धानक को पगड़ी पहना और फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस एससी सेल के प्रधान राजेश वाल्मीकि, सेवा दल के जिला अध्यक्ष जयभगवान शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक सांगवान, दलबीर गांधी, जगत सिंह, डॉ. ओमप्रकाश, सोमबीर श्योराण, राजेश गोपी, करतार सांतोर, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed