{"_id":"690d003b97fa4b4a7207861e","slug":"congress-burned-an-effigy-of-the-election-commission-over-the-vote-theft-issue-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-147164-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वोट चोरी मुद्दे पर भड़के कांग्रेसी, चुनाव आयोग का पुतला जलाकर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वोट चोरी मुद्दे पर भड़के कांग्रेसी, चुनाव आयोग का पुतला जलाकर रोष जताया
Fri, 07 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पदाधिकारी नगर में रोष प्रदर्शन करते हुए। विज्ञप्ति
चरखी दादरी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील धानक की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ बस स्टैंड के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला जलाकर मतदाता सूचियों में गड़बड़ी पर रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
इससे पहले कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता रोजगार्डन में इकट्ठे हुए। बाद में हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड के सामने पहुंचे। जहां पुतला जलाया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के बारे जो विवरण प्रस्तुत किया है उससे साफ प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग, केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और उसकी निष्पक्षता संदेह के घेरे में है।लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर मुमकिन कोशिश करेगी और लोगों के सहयोग से हठधर्मी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान, सुरेंद्र परमार, राजेश, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान, रणधीर घिकाड़ा आदि मौजूद रहे।