{"_id":"66b16a6cd916553adf021ab4","slug":"computer-professionals-returned-on-duty-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-121487-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 22 दिनों बाद हड़ताल खुली तो सरल केंद्रों पर उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 22 दिनों बाद हड़ताल खुली तो सरल केंद्रों पर उमड़े लोग
Tue, 06 Aug 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल खुलने के बाद अपने काउंटरों पर कार्य करते कर्मचारी। संवाद
15 जुलाई से कंप्यूटर ऑपरेटर्स थे हड़ताल पर, अटकी हैं 15,200 फाइलें
प्रस्तावित एंकर
लंच टाइम में भी कार्य कर जल्द पूरे किया जाएंगे अटके काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ की हड़ताल के बाद कर्मचारियों के काम पर लौटने से सोमवार को सरल केंद्र में काफी गहमागहमी नजर आई। सरल केंद्र में बने विभिन्न काउंटरों पर लोग अपने रुके हुए काम निपटाने में लगे हुए थे। सरल केंद्र में हड़ताल के चलते पिछले 22 दिनों से कामकाज ठप पड़ा था।
जिले भर में हड़ताल के कारण 15,000 से अधिक लोगों की फाइलें अटकी हुई थीं। इन रुके हुए कर्याें को निपटाने के लिए सभी कर्मचारी जुट गए हैं। अपनी मांगों को लेकर 15 जुलाई से कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ और सरकार के बीच सहमति बनने के बाद शनिवार को कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा की थी।
शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण कंप्यूटर कर्मचारी कोई कार्य नहीं कर पाए। हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में आवेदकों की काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान जिले भर में 20 दिनों तक चली हड़ताल के चलते लाइसेंस, वाहन आरसी, जमीन से संबंधी कार्य, इंतकाल, रिहायश प्रमाणपत्र आदि की 15,200 फाइलें अटकी हुई थीं। इनको लेकर आवेदनकर्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
160 के लगभग कटे टोकन
सरल केंद्र में आने वाले लोगों को पहले टोकन कटवाने पड़ते हैं। हड़ताल के बाद सोमवार को खुले सरल केंद्र में करीब 160 टोकन काटे गए। इनमें से ज्यादा टोकन जमाबंदी से संबंधित रहे। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन आरसी, इंतकाल संबंधित कार्यों के लिए भी टोकन दिए गए।
इन कार्यों के लिए आई हुई हैं फाइलें
लाइसेंस 760
वाहन आरसी 3,500
इंतकाल 19,00
रजिस्ट्री 15,00
रिहायश प्रमाणपत्र 2,500
जमीन नकल 3,000
जमीन फर्द 2,040
कोट
सरकार द्वारा मांगें मानने के बाद हड़ताल के कारण अटके हुए कार्यों को पूरा करने में लंच टाइम भी लगाएंगे। ताकि, अधिक से अधिक बचे कार्य निपटाए जा सकें। लोगों ने हड़ताल के चलते जो संयम और समर्थन हमको दिया, हम उनका धन्यवाद करते हैं।
-अजय श्योराण, जिला प्रधान कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ
फोटो 8 : सरल केंद्र में जमीन संबंधी कार्य करवाने वाले लोगों की लगी लंबी कतार। संवाद
फोटो 9 : हड़ताल खुलने के बाद अपने काउंटरों पर कार्य करते कर्मचारी। संवाद