फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Computer operators went on strike for three hours, 400 services affected

Charkhi Dadri News: तीन घंटे हड़ताल पर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर, 400 सेवाएं हुईं प्रभावित

Thu, 23 Nov 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 23 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Computer operators went on strike for three hours, 400 services affected
हड़ताल के दौरान खाली पड़ी सरल केंद्र की कुर्सियां।
चरखी दादरी। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर जिले में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर बुधवार को तीन घंटे हड़ताल पर रहे। इसके चलते सरल केंद्र समेत विभिन्न विभागों से जुड़े करीब 400 से अधिक सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह के समय काम करवाने पहुंचे लोग ऑपरेटर सीट पर न मिलने से बिन काम करवाए ही लौट गए। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद शाम तक कंप्यूटर ऑपरेटर सीट पर बैठे रहे।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर ने भले ही तीन घंटे की हड़ताल की हो लेकिन इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर ऑपरेटर्स ने सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हड़ताल की। इसके चलते दादरी सरल केंद्र के अलावा बाढड़ा और बौंदकलां उपतहसील कार्यालय में भी कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ा। कंप्यूटर ऑपरेटर्स दोपहर 12 बजे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद ही काम पर लौटे।
विज्ञापन

दादरी की बात करें तो करीब 70 कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल में शामिल हुए और तीन घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सरल केंद्र की ज्यादातर सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह के समय सरल केंद्र पहुंचे लोग जमीन की नकल, फरद, रजिस्ट्री, ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी संबंधी कार्य नहीं करवा पाए और 300 से अधिक लोगों को बिना कार्य करवाए ही लौटना पड़ा। हड़ताल में विकास, भूपेश, सुरेंद्र, मोनू, अजीत, संदीप, सुमित, श्रीभगवान, विकेश, विपिन, विवेक, बबीता, सुखवंती, ममता समेत सभी ऑपरेटर्स शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरकार पर लगाया मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप
जिला कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रधान अजय श्योराण ने बताया कि पिछले 15 साल से जायज मांगों को लेकर ऑपरेटर्स संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार अनदेखा कर रही है। इसलिए 26 व 27 नवंबर को प्रदेश के सभी पक्ष व विपक्ष के विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। फिर भी सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो 9 दिसंबर से शाहाबाद से चंडीगढ़ तक पैदल यात्रा शुरू की जाएगी।

- लोग बोले: सरकार को कर्मचारियों की लड़ाई में आमजन पिसा
सुबह करीब 10 बजे दादरी सरल केंद्र पहुंचे रासीवास निवासी सूरजभान, रावलधी निवासी कविता, घसोला निवासी दीपचंद, महराणा निवासी जिले सिंह और शहर के वार्ड-17 निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सरकार और कर्मचारियों की लड़ाई में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। इन लोगों ने बताया कि वो अपने काम से सरल केंद्र आए थे, लेकिन ऑपरेटर्स के सीट पर न होने से उनके काम नहीं बन पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed