फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Complaints of doctors reached the headquarters

Charkhi Dadri News: फिर सुर्खियों में सिविल अस्पताल, चिकित्सकों की शिकायतें पहुंची मुख्यालय

Fri, 26 Jan 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Complaints of doctors reached the headquarters
चरखी दादरी का सिविल अस्पताल। 
चरखी दादरी। दादरी सिविल अस्पताल इन दिनों फिर सुर्खियों में है। सुर्खियों में बने रहने का कारण मुख्यालय पहुंची चिकित्सकों की शिकायतें हैं। इन शिकायत में किसी चिकित्सक पर मरीजों के साथ बुरा बर्ताव करने का तो किसी पर सिविल अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पताल में रेफर करने का आरोप लगा है। हाल ही में मुख्यालय की ओर से इस संबंध में सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक की ओर से जो पत्र जारी किया गया है उसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज और डॉ. बिजेंद्र पर मरीजों से दुर्व्यवहार करने की बात कही गई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव बैनीवाल पर मरीजों को निजी अस्पताल में रेफर करने का आरोप है। ऐसे में तीनों चिकित्सकों पर जो आरोप लगे हैं वो कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक ने दो दिन के अंदर सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है। दादरी सीएमओ डॉ. विनोद कुमार छुट्टी पर हैं और उनकी जगह डॉ. गौरव भारद्वाज पर सीएमओ का कार्यवाहक चार्ज है। उनका कहना है कि जल्द ही रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डिप्टी सीएमओ का तंज : काम करने वालों से लोगों को होती है तकलीफ
डिप्टी सीएमओ एवं कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि काम करने वालों से लोगों को तकलीफ होती है। जिन चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत की गई हैं उनका व्यवहार व कार्यप्रणाली सब जानते हैं। मुख्यालय जवाब भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed