फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Community workers being retrained for auditing groups and village organizations

Charkhi Dadri News: समूहों, ग्राम संगठनों के लेखा परीक्षण के लिए सामुदायिक कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा पुनर्प्रशिक्षण

Sat, 30 May 2026 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 30 May 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Community workers being retrained for auditing groups and village organizations
पुनर्प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व मुख्य वक्ता।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों तथा क्लस्टर स्तरीय संगठनों के लेखा परीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिले के सभी खंडों में सामुदायिक कार्यकर्ताओं की लेखा परीक्षक पुनर्प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रबंधक शिवांशु मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य लेखा परीक्षण कार्य से जुड़े सामुदायिक कार्यकर्ताओं को नवीन दिशा-निर्देशों, प्रक्रियाओं तथा अभिलेखों के रखरखाव संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना है, ताकि वे लेखा परीक्षण प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पूरा कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वित्तीय अभिलेखों की जांच, लेखा-जोखा सत्यापन, रिकॉर्ड संधारण और लेखा परीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित सभी स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और क्लस्टर स्तरीय संगठनों का नियमित लेखा परीक्षण कराया जाना आवश्यक है। इससे वित्तीय गतिविधियों में पारदर्शिता बनी रहती है तथा संगठनों के कार्यों का सही मूल्यांकन संभव हो पाता है। राज्य मुख्यालय की ओर से निर्धारित समयावधि में लेखा परीक्षण पूरा करने के लिए प्रशिक्षित लेखा परीक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को लेखा परीक्षण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि क्षेत्र स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि पुनर्प्रशिक्षण से सामुदायिक कार्यकर्ताओं की दक्षता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed