फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   communist workers protested

Charkhi Dadri News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शहर में किया प्रदर्शन

Fri, 31 Jan 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
communist workers protested
शहर में प्रदर्शन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला इकाई के पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की दादरी शाखा ने वीरवार को विभिन्न विषयों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई रणधीर सिंह, राजकुमार, जयभगवान व कमलेश भैरवी ने की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की पूंजीवादी नीतियों के चलते सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। इससे आमजन का जीवन यापन करना दूभर होता जा रहा है। पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य करतार ग्रेवाल ने कहा कि एक तरफ तो सरकार रोजगार कम रही है, दूसरी तरफ महंगाई आसमान छू रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
विज्ञापन

वहीं, जनता का ध्यान बंटाने के लिए सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। कुंभ मेले में मची भगदड़ के लिए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश भैरवी ने कहा कि एमएसपी की गारंटी का कानून लागू कराना, बकाया बीमा व मुआवजा का भुगतान करना, बिजली बिल व नई शिक्षा नीति रद्द करना, लेबर कोड रद्द करना, न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू करना, शहर में बिजली-पानी का सुचारु प्रबंध करना और आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण सफाई कर्मियों को नियमित करना मांगें हैं।
प्रदर्शन में सुरेंद्र मोठसरा, जयबीर चाहार, अनोखी देवी, फतेह सिंह, ओम नंबरदार, सुरेंद्र आदमपुर, जयभगवान रावलधी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed