फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Communication plan will prove helpful

निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान में मददगार साबित होगा कम्यूनिकेशन प्लान : मनदीप कौर

Thu, 18 Apr 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 18 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Communication plan will prove helpful
चरखी दादरी। इस बार लोकसभा चुनाव में हर मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की निगरानी रहेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने आयोग के निर्देशों पर कम्यूनिकेशन प्लान तैयार किया है जो शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में सहायक होगा। इस प्लान के तहत हर मतदान केंद्र के एक निष्पक्ष व्यक्ति से संपर्क के लिए उसका फोन नंबर आयोग के पास होगा, जिससे आयोग मतदान के बारे में जब चाहे जानकारी लेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए यह प्लान बनाया गया है जिसके तहत लोकसभा चुनाव के हर एक मतदान केंद्र पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए किसी निष्पक्ष व्यक्ति का फोन नंबर आयोग को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लिहाज से जिले के सभी 482 मतदान केंद्रों पर आयोग की निगरानी रहेगी और कही भी गड़बड़ होने पर उसकी सूचना तुरंत आयोग के पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए निष्पक्ष व्यक्तियों की पहचान में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे व्यक्ति का ही फोन नंबर आयोग को भेजा जाएगा जो किसी भी राजनीतिक दल से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से न जुड़ा हो। चुनाव आयोग के कार्यालय में इस व्यक्ति का पूरा ब्योरा होगा और आयोग या व्यक्ति किसी भी प्रकार की जानकारी देने या लेने के लिए एक-दूसरे से किसी भी समय संपर्क कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed