{"_id":"69d6a76190b708191b001479","slug":"committee-officials-met-the-mla-demanding-the-reconstruction-of-sir-chhotu-ram-dharamshala-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153691-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सर छोटू राम धर्मशाला के नवनिर्माण की मांग को लेकर विधायक से मिले समिति पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सर छोटू राम धर्मशाला के नवनिर्माण की मांग को लेकर विधायक से मिले समिति पदाधिकारी
Thu, 09 Apr 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विधायक सुनील सांगवान से मुलाकात करते समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। सर छोटू राम शिक्षा एवं जनकल्याण समिति के प्रधान सत्यदेव शास्त्री व संरक्षक छत्तर सिंह छिल्लर के नेतृत्व में कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं विभिन्न वार्डों के निवासियों ने सर छोटूराम धर्मशाला के नवनिर्माण के लिए बुधवार को दादरी के विधायक सुनील सांगवान से मुलाकात की।
जानकारी देते हुए जयवीर सिंह चाहर ने बताया कि वार्ड 20 में स्थित सर छोटू राम धर्मशाला का निर्माण 50 वर्ष पूर्व आपसी सहयोग व चंदा एकत्रित कर किया गया था लेकिन वर्तमान में धर्मशाला की स्थिति जर्जर हो चुकी है। भवन का स्तर सड़क से काफी नीचा होने के कारण बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है साथ ही इसकी छत से भी पानी का रिसाव होता है। इसके अतिरिक्त धर्मशाला परिसर में स्थित मंदिर भी जर्जर अवस्था में है।
इन समस्याओं के समाधान एवं धर्मशाला के पुनर्निर्माण की मांग के लिए वार्डवासी एवं कार्यकारिणी सदस्य विधायक से मिले और उनसे 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी मांग प्रमुखता से रखने व आर्थिक सहायता दिलवाने का अनुरोध किया गया। विधायक सुनील सांगवान ने इस मांग को पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया तथा वार्डवासियों से रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर मा. हरज्ञान सिंह सनसनवाल, सुमेर सिंह, मित्र पाल शर्मा, रणसिंह गुलिया, सुमेर सोनी, महेंद्र सिंह पंवार, चुन्नी लाल सांगवान, ओम प्रकाश जांगड़ा, मनीराम लांबा, इंद्र पाल शर्मा, बहादुर सिंह शर्मा आदि भी मौजूद रहे।