{"_id":"689a2052dfdc2710320fa45d","slug":"comitee-for-gogapeer-fair-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142504-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गोगा पीर के वार्षिक मेले के लिए 5 गांवों की कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गोगा पीर के वार्षिक मेले के लिए 5 गांवों की कमेटी गठित
Mon, 11 Aug 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
- बौंदकलां में 18 अगस्त को आयोजित होगा बाबा जाहरवीर गोगा पीर का वार्षिक मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। ग्राम पंचायत बौंदकलां, बौंदखुर्द, रणकौली, निमड़ी व मालपोष की ओर से 18 अगस्त को बाबा जाहरवीर गोगा पीर का वार्षिक मेला बौंदकलां के गोगा धाम पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पांचों गांवों की कमेटी का गठन कर दिया गया है।
17 अगस्त को सुबह 10 बजे मेले का आगाज होगा। कलाकार ओमबीर मेहरा, विक्की जांगड़ा व मोहित परमार आदि प्रस्तुति देंगी। 17 व 18 अगस्त को सांगी महाशय रामशरण अत्री सांग का मंचन करेंगे। 18 अगस्त को दोपहर दो बजे कुश्ती दंगल होगा, जिसमें प्रथम विजेता को 51 हजार, दूसरे विजेता को 31 हजार व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, इनामी कुश्ती भी करवाई जाएगी। संजीव दहिया ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।