फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CMO office will know as soon as there is shortage of medicines

Charkhi Dadri News: दवाओं की कमी होते ही सीएमओ कार्यालय में चलेगा पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
CMO office will know as soon as there is shortage of medicines
सिविल अस्पताल के ओपीडी काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कौन-सी दवाएं स्टॉक में खत्म हो चुकी हैं और किन दवाओं का स्टॉक कितना बचा है, इसकी तमाम जानकारी अब सीएमओ कार्यालय में रहेगी। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात फार्मासिस्ट से दवाओं का ब्योरा हर माह सीएमओ कार्यालय में देना होगा। मार्च तक की दवा के स्टॉक का ब्योरा सीएमओ कार्यालय में पहुंच चुका है।
जिले में सिविल अस्पताल समेत मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सीएचसी और 12 पीएचसी हैं। सिविल अस्पताल में 511 प्रकार की दवाओं का प्रावधान है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 429 प्रकार की और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 246 प्रकार की दवाएं होनी जरूरी हैं। जिले में लंबे समय से स्टॉक में दवाओं की कमी बनी हुई है। इसका असर मरीजों के उपचार पर पड़ रहा है।दवाओं के स्टॉक पर नजर रखने के लिए हाल ही में सीएमओ कार्यालय ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात फार्मासिस्ट से स्टॉक का ब्योरा मांगा था। यह ब्योरा सीएमओ कार्यालय में पहुंच चुका है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि अब सीएओ कार्यालय में भी इस बात की जानकारी रहेगी कि किन दवाओं का स्टॉक खत्म होने वाला है।
विज्ञापन



जल्द 50 लाख से अधिक का बजट मिलने की संभावना
दवाओं की खरीद के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त बजट नहीं है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जल्द ही जिले में दवाओं की खरीद के लिए 50 लाख से अधिक का बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सभी स्वास्थ्य केंद्रों से दवाओं की कमी दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी फार्मासिस्ट से दवाओं का ब्योरा मांगा गया था जो मिल चुका है। इससे अब स्टॉक की जानकारी रहेगी और दवा खत्म होने से पहले ही पता भी चल जाएगा। दवाओं की खरीद के लिए जल्द बजट मिलने की संभावना है। - डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed