फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cm's flying squad seals 162 green trees, agriculture stores and godowns caught at two places

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो जगहों पर पकड़े काटे गए 162 हरे पेड़, एग्रीकल्चर स्टोर और गोदाम को किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Cm's flying squad seals 162 green trees, agriculture stores and godowns caught at two places
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में बुधवार को संयुक्त टीम ने जिले के कादमा और बेरला में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। टीम ने कादमा में दो अलग-अलग जगह से काटे गए 162 हरे पेड़ पकड़े। इसके अलावा बेरला में अनाज का अवैध स्टॉक पकड़ने के साथ एग्रीकल्चर स्टोर और गोदाम को भी सील किया गया। दोनों गांवों में चार जगह दबिश दी गई और करीब आठ घंटे तक कार्रवाई चली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एसआई अनूप सिंह की अगुवाई में बुधवार सुबह दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग और मार्केट कमेटी के अधिकारियों को साथ लेकर पहले बेरला स्थित दीपक एग्रीकल्चर स्टोर पर दबिश दी गई। जांच के दौरान यहां खाद-बीज पाए गए। स्टोर संचालक दीपक ने अपना लाइसेंस तो टीम के समक्ष पेश कर दिया, लेकिन स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा पाया। इसके अलावा वो दुकान के पास बनाए गए गोदाम के बारे में भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके चलते स्टोर और गोदाम से सैंपल नहीं लिए जा सके। इस पर संज्ञान लेते हुए टीम ने एग्रीकल्चर स्टोर और गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम बेरला निवासी संदीप कुमार के मकान पर पहुंची। यहां टीम को अनाज का अवैध भंडारण मिला। टीम को यहां 200 क्विंटल बाजरा, 13.30 क्विंटल कपास, 100 क्विंटल सरसों और 120 क्विंटल ग्वार मिली। मार्केट कमेटी सचिव ने इस पर कार्रवाई की और बाजरा की मार्केट फीस चोरी करने पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा कपास की मार्केट फीस चोरी करने पर 1740 रुपये, सरसों की मार्केट फीस चोरी करने पर 8500 रुपये और ग्वार की मार्केट फीस चोरी करने पर 6540 रुपये जुर्माना लगाया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि सरसों बेरला निवासी अरविंद की जबकि ग्वार बेरला निवासी मनीष की थी। संदीप, मनीष और अरविंद ने 21780 रुपये जुर्माना राशि मौके पर ही अदा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरा मशीन पर मिले काटे गए 80 हरे पेड़
बेरला में कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता कादमा स्थित बालाजी आरा मशीन पर पहुंचा। यहां आरा मशीन संचालक ने टीम के समक्ष दस्तावेज पेश किए जो सही पाए गए। हालांकि जांच के दौरान टीम को यहां काटे गए 80 हरे पेड़ मिले और इस पर संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
- प्लॉट में भी मिले काटे गए 82 हरे पेड़
आरा मशीन पर कार्रवाई करने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता कादमा निवासी विवेक के प्लॉट में पहुंचा। यहां टीम को आरा मशीन तो नहीं मिली लेकिन काटे गए हरे पेड़ का स्टॉक जरूर मिला। जांच के दौरान यहां 82 पेड़ पाए गए। इस पर वन विभाग ने प्लॉट मालिक पर 41 हजार रुपये जुर्माना लगाया। शाम करीब साढ़े पांच टीम अपनी कार्रवाई पूरी कर लौट गई।

बेरला और कादमा में हमारी टीम ने कार्रवाई की है। हरे पेड़ काटने और अनाज का अवैध स्टॉक रखने वालों पर जुर्माना लगाया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
-अनूप सिंह, एसआई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed