फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM flying takes action on illegal fireworks in Haryana

Haryana: सीएम फ्लाइंग की अवैध पटाखों की दुकानों पर कार्रवाई, दादरी में बरामद हुई बड़ी खेप

Wed, 25 Oct 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी/जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Oct 2023 12:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि घिकाड़ा रोड स्थित गोयल अस्पताल के समीप रहने वाले विकास ने नई सब्जी मंडी क्षेत्र में दुकान किराये पर ली हुई है। उस दुकान में उसने प्रतिबंधित पटाखे, रॉकेट और बॉम्ब आदि रखे हुए है। सूचना के आधार पर सिटी थाना पुलिस टीम को साथ लेकर वहां दबिश दी गई।

विज्ञापन
CM flying takes action on illegal fireworks in Haryana
अवैध पटाखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी की नई सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित एक दुकान से पुलिस ने 38.300 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। दुकानदार विकास के खिलाफ धारा 188 और एक्प्लोसिव एक्ट 1884 के तहत सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में ये छापामारी की गई।

विज्ञापन


दुकान में चेकिंग के दौरान पटाखों से भरे दो बड़े कट्टे बरामद हुए। एक कट्टे में 23.700 किलोग्राम और दूसरे में 14.600 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। इन दोनों कट्टों से डिलक्स फिरकी 6 पैकेट, मुर्गाछाप 2 पैकेट, बम 3 पैकेट, बड़ा अनार 2 पैकैट, समाल बुलट 6 पैकेट, अनार बम 10 पैकेट, बुलेट बॉम्ब 12 पैकेट, बड़ी फुलझड़ी 5 पैकेट, अनार 2 पकैट, बिजली बम 100 पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों को जब्त कर दुकानदार विकास को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जींद में 96 किलो पटाखे व बम के साथ झांझ गेट से एक व्यक्ति काबू

जींद सीआईए स्टाफ ने झांझ गेट के पास एक मकान के बाहर बिना परमिशन के बम व पटाखे बेचते हुए एक व्यक्ति को काबू किया है। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि झांझ गेट के पास एक मकान के बाहर एक व्यक्ति अवैध तरीके से बम वह पटाखे बेच रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने बताए गए स्थान पर रेड की तो वहां पर अपने मकान के बाहर एक व्यक्ति अवैध तरीके से बम व पटाखे रखे हुए था।

उनकी टीम को देखकर व्यक्ति ने वहां से अपने मकान के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन उनको वहीं पर काबू कर दिया गया। जब उनकी टीम ने व्यक्ति से बम व पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस पूछा तो उनके पास लाइसेंस नहीं मिला। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर पकड़ेगी विस्फोटक सामग्री का वजन किया तो उनका वजन 96 किलोग्राम हुआ। इस मामले में शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति प्रेम नगर निवासी कृष्ण के खिलाफ विस्फोटक सामग्री अवध तरीके से रखने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed