फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM Flying raid in RTA office

सीएम फ्लाइंग को नदारद मिला आरटीए स्टाफ, भवन परिसर में पड़ी मिलीं बीयर की खाली बोतलें

Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raid in RTA office
देरी से आने वाले कर्मचारी का ब्योरा दर्ज करते टीम सदस्य। - फोटो : CharkhiDadri
सुशासन कार्यक्रम के तहत सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह आरटीए ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। टीम सुबह 8:59 पर ऑफिस पहुंच गई और इस दौरान कोई अधिकारी और कर्मचारी वहां हाजिर नहीं मिला। करीब साढ़े नौ बजे से कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और 11 बजे तक पांच कर्मचारी ही कार्यालय में पहुंचे। खिड़कियां बंद देखकर लौट रहे लोगों से भी टीम ने बातचीत की और उनकी परेशानियों को अपने कैमरे में रिकार्ड किया। टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी अजय शर्मा ने बताया कि यहां मिली अनियमितताओं की रिपोर्ट बनाकर सरकार के पास भेजी जाएगी। करीब सवा दो घंटे तक टीम ने यहां निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह आठ बजे सीएम फ्लाइंग डीएसपी अजय शर्मा की अगुवाई में दादरी पहुंची। इसके बाद सीआईडी अधिकारियों से संपर्क किया गया और सुबह ठीक 8:59 बजे टीम आरटीए ऑफिस के सामने पहुंच गई। वहां जाते ही हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई और किसी अधिकारी या कर्मचारी की सोमवार की हाजिरी नहीं लगी मिली। सवा नौ बजे तक भी कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद टीम ने वहां मौजूद चतुर्थ क्लास कर्मचारी से कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। साढ़े नौ से सवा ग्यारह बजे के बीच करीब पांच कर्मचारी ही ऑफिस पहुंचे। सूत्रों के अनुसार यहां नियुक्त कर्मचारियों की संख्या दस है और इसके अलावा अधिकारियों के पद अलग से हैं।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग करीब दो घंटे तक आरटीए ऑफिस में ही रुकी रही। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कागजातों की जांच भी की गई। हालांकि टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों को कर्त्तव्यनिष्ठ बनाने और ड्यूटी समय का पाबंद करने के लिए सरकार के निर्देशों पर यह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुछ खामियां भी उजागर हुई हैं। जो भी खामियां मिली हैं उनकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में पहुंचे सभी लोगों का दर्ज किया ब्योरा
निरीक्षण के दौरान आरटीए कार्यालय की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी गई। यहां तक की कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की गई। अगले गेट पर पहुंचे कर्मचारियों को वहीं रोककर परिचय पूछा गया और इसके बाद पिछले गेट से कार्यालय में भेजा गया। सवा दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान कार्यालय में करीब 35 लोग पहुंचे और ज्यादातर का ब्योरा और कार्यालय आने का मकसद टीम में शामिल कर्मचारियों ने पूछा।
आरटीए कार्यालय रहा है सुर्खियों में
आरटीए कार्यालय करीब एक साल से सुर्खियों में है। कुछ समय पहले ओवरलोडिंग मंथली मामले में आरटीए विभाग के दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं एसटीएफ ने वाहनों के फर्जी आरसी मामले में भी यहां दबिश देकर रिकार्ड को कब्जे में लिया था। एसटीएफ के अनुसार चोरी और लूट की गाड़ियों के यहां फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे।
स्टाफ के छूटे पसीने, लोगों में दिखी खुशी
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम के औचक निरीक्षण से देरी पर कार्यालय पहुंचने वाले आरटीए कार्यालय स्टाफ के पसीने छूटे रहे। कर्मचारियों को कार्यालय के मेन गेट पर ही अंदर हो रही कार्रवाई का पता चल गया और अपना पूरा ब्योरा दर्ज कराने के बाद ही वे अंदर जा सके। कार्यालय में पहुंचने वाले कर्मचारी आते ही अपनी सीटों पर बैठ गए और लोगों के काम निपटाने लगे।
काम से आए लोगों को टरकाने की बात आई सामने
आरटीए कार्यालय पहुंचे हरेंद्र से सीएम फ्लाइंग ने बातचीत की। इस दौरान हरेंद्र ने बताया कि उसे ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी काम है और उसने सारी औपचारिकताएं पूरी कर रखी हैं। यहां के कर्मचारी कभी दोपहर बाद आने की तो कभी अगले दिन आने की बात कहकर टरका रहे हैं। हरेंद्र के बयान को टीम ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। टीम ने कर्मचारियों से भी इस संबंध में पूछताछ की।
अनियमितताओं को कैमरे में किया कैद
टीम ने कार्यालय में मिली अनियमितताओं को अपने कैमरे में भी कैद किया। टीम जब आरटीए कार्यालय के पिछले गेट से होते हुए खाली गह पर पहुंची तो दीवार के साथ बियर की तीन खाली बोतलें पड़ीं मिलीं। टीम ने इनके फोटो भी उतारे। वहीं, जिस व्यक्ति ने कर्मचारियों पर आरोप लगाए उनके बयान कैमरे पर रिकॉर्ड किए गए। इसके अलावा भी जो अनियमितताएं पाई गईं उन्हें सबूत के तौर पर कैमरे में कैद किया गया। निरीक्षण के दौरान सीआईडी स्टाफ से बलबीर सिंह, भारत, राजकरण, सुरेंद्र, गौरव, सुरेश, रामनिवास व प्रीतपाल आदि टीम में शामिल रहे।

डीएसपी एवं सीएम फ्लाइंग इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि हमने चरखी दादरी आरटीए ऑफिस का औचक निरीक्षण किया गया। तय समय पर एक भी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचा। सवा 11 बजे तक पांच कर्मचारी ही कार्यालय में पहुंचे। लोगों से भी उनकी परेशानियां पूछी गई हैं। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed